भारत की लगाम न्यूज़:- खड़िनी फीडर से जुड़े करीब 66 गांवों के लोग पिछले कई सालों से बिजली कटौती व लो बोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे। अमर उजाला ने लगातार किसानों की समस्याओं को समाचार के माध्यम से उठाया। प्रकाशित समाचारों को संज्ञान लेते ऊर्जा मंत्री ने चिहिनत गड़िया पाह में 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र के लिए स्वीकृति देते हुए, उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष को पत्र भेजा है।
यह भी पढ़े:-समर्थ भारत के लिए बनाना होगा स्वस्थ भारत
सौरिख बिजली उपकेंद्र से संचालित खड़िनी फीडर से पाह गड़िया, खटकरी, भाउलपुर,चपुन्ना, मुर्रा, मुखड़ा, शरीफपुर, बीलमपुर, शिवसिंहपुर, कुंवरपुर काशीदीन, रेरीरामपुर, जरिहापुर, चिकनपुर, कपूरपुर, तुर्कपुर, गुलरियापुर समेत करीब 66 गांवों को बिजली सप्लाई मिलती थी। ओवरलोड व जर्जर लाइनों के कारण इस फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं बमुस्किल सात से 10 घंटे बिजली मिलती थीं। उसमें भी कई गांवों के उपभोक्ताओं को लो बोलेंज की समस्या का सामना करना पड़ता था।बिजली समस्या के कारण लोग निजी संसाधनों के माध्यम से खेतों की सिंचाई के लिए विवश थे, जो काफी महंगा पड़ रहा था। गांव के लोगों ने कई बार समस्या से निजात के लिए आंदोलन किए।
यह भी पढ़े:-इटावा : दांदरपुर गांव के बाहर बवाल करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क, लगेगा रासुका
पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत व भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने सुधार के लिए प्रयास किए। विधायक कैलाश राजपूत ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से निलकर किसानों की समस्याएं गिनाई।
भारत की लगाम न्यूज़ में प्रकाशित समाचारों व विधायक की पहल पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने गड़िया पाह में पहले से चिन्हत जमीन पर नए उपकेंद्र की स्थापना के लिए स्वीकृत प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष को पत्र भेज दिया है।







