Bkl News network Mumbai गोरेगांव पूर्व, मुंबई :- डिंडोशी पुलिस स्टेशन की एंटी-नारकोटिक्स टीम ने विशेष अभियान के दौरान 1 करोड़ 28 लाख रुपये कीमत का 640 ग्राम मेफेड्रोन (MD) जब्त किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
26 अक्टूबर को दोपहर करीब 4:40 बजे हनुमान नगर, फिल्म सिटी रोड, गोरेगांव पूर्व में सैटेलाइट टॉवर के पास एक व्यक्ति नीले रंग का बैग लेकर संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़कर बैग की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में मेफेड्रोन मिला।
इस मामले में डिंडोशी पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 1171/26 के तहत NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन
यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त शशिकुमार मीना, पुलिस उपायुक्त गजानन राजमाने और सहायक पुलिस आयुक्त विजय भिसे के मार्गदर्शन में की गई।
डिंडोशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेंद्र शिंदे और पुलिस निरीक्षक शिवशंकर भोसले के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक शांतमल कोलुरे, पुलिस हवलदार प्रदीप मोरे तथा पुलिस कांस्टेबल प्रवीण चव्हाण और नवनाथ शिंदे ने यह कार्रवाई की।






