भारत की लगाम न्यूज़ नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जुलाई को लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले देश के दूसरे पीएम बन जाएंगे। वह इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ेंगे। अभी तक लगातार सबसे लंबे समय तक (16 वर्ष 286 दिन) प्रधानमंत्री के पद पर रहने का रिकॉर्ड पं. जवाहरलाल नेहरू के पास है। मोदी 1947 यानी आजादी के बाद पैदा हुए और गैर-हिंदी राज्य से जुड़े सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।
यह भी पढ़े:-पीडब्ल्यूडी की भूमि पर भाजपा नेता का होटल निर्माण रोका
पीएम मोदी शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लेंगे। इंदिरा गांधी 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक लगातार 4,077 दिन प्रधानमंत्री रही थीं। अगर राज्य और केंद्र में सरकार का नेतृत्व करने की बात करें तो मोदी का सभी प्रधानमंत्रियों के बीच एक रिकॉर्ड है। वह गुजरात के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 24 वर्षों तक सरकार का नेतृत्व कर चुके हैं।
यह भी पढ़े:-युवाओं को जॉब क्रिएटर बना रही सीएम युवा स्कीम : योगी
आजादी के बाद पैदा हुए पहले पीएम
नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ। वह सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी हैं। वह पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने कम से कम अपने दो पूर्ण कार्यकाल पूरा किए हैं। उनके नाम लगातार दो बार निर्वाचित होने वाले पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड भी है।








