भारत की लगाम न्यूज़ गोरखपुर:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पहले आयुष विश्वविद्यालय का उपहार देने के बाद सरकार जन आरोग्यता के लिए हर जिले में 100 बेड का आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाएगी। यहां पंचकर्म, क्षारसूत्र जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर आयुष महाविद्यालय बनाने का निर्णय लिया है। अभी छह मंडलों में आयुष महाविद्यालय नहीं हैं।
मंगलवार को योगी यूपी के पहले आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार सम्पूर्ण आरोग्यता की दिशा में काम कर रही हैं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी ने आयुर्वेद, योग, यूनानी, होम्योपैथ, नेचुरोपैथी को मिलाकर आयुष मंत्रालय बनाया और परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों को नया मंच दिया।
यह भी पढ़े:-बिजली उपकेंद्र के लिए ऊर्जा मंत्री की मिली स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने कहा कि महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय पीएम मोदी की प्रेरणा से सम्पूर्ण आरोग्यता के लिए बनाया गया यूपी का पहला आयुष विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय में अव प्रवेश प्रक्रिया बढ़ेगी। लोगों को आयुर्वेद, होम्योपैथ, यूनानी, योग, नेचुरोपैथी, सिद्धा आदि विधाओं की चिकित्सा सेवा का लाभ मिलेगा। यह रिसर्च एंड डेवलपमेंट के बड़े केंद्र के रूप में भी आगे बढ़ेगा।
यह भी पढ़े:-समर्थ भारत के लिए बनाना होगा स्वस्थ भारत
गाड़ी से उतरकर बच्चों से मिलीं राष्ट्रपति मुर्मु

भारत की लगाम न्यूज़ गोरखपुर:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गोरखपुर में दो दिन में 129 किमी सड़क मार्ग से चलीं। इस दौरान करीब तीन जगह ये अभिनंदन को खड़े लोगों से रुककर मिलीं। असुरन चौराहे पर हाथ में तिरंगा लिए बच्चों के जोश को देखकर उन्होंने काफिला रुकवा दिया। नीचे उतर कर ममता भरे हाथों से चाकलेट दिया। बच्चों के मासूम अनुरोध पर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।






