मोहर्रम में जुलूस के आगे-पीछे राजपत्रित अफसरों की डयूटी लगेगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लखनऊ:- मोहर्रम पर इस बार जूलूसों में आगे-पीछे राजपत्रित अफसरों की डयूटी लगेगी। इस दौरान असलहों के प्रदर्शन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े:-कांवड़ मार्ग पर मांस और शराब की दुकानें नहीं खुलेंगीः योगी

ट्रैफिक के लिए रूट डायवर्जन जरूरत मुताबिक बनाएं। सोशल मीडिया पर सतर्कता बढ़ा दी जाए। बड़े आयोजनों की वीडियो रिकार्डिंग हो। डीजीपी राजीव कृष्ण ने गुरुवार को यह निर्देश पुलिस कमिश्नरों, आईजी, डीआईजी और पुलिस कप्तानों को दिए।डीजीपी ने निर्देश दिया कि बीते वर्षों में जिन स्थानों पर किसी भी तरह का विवाद हुआ है, वहां की वर्तमान स्थिति को जरूर देख ले।यहां की संवेदनशीलता को दूर कर लिया जाए। डीजीपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली हर सूचना को गम्भीरता से लिया जाए।

Leave a Comment