कांवड़ मार्ग पर मांस और शराब की दुकानें नहीं खुलेंगीः योगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गाजियाबाद:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग पर मांस-मदिरा की दुकानें नहीं खुलेंगी।
यह भी पढ़े:-मॉकड्रिल : नाव से गिरे युवक को दो मिनट में बाहर निकाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में बैठक के दौरान आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और भव्य बनाने के लिए प्रशासन को हर स्तर पर तैयार रहने को कहा। मुख्यमंत्री ने कांवड़ मार्ग पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर रेट लिस्टका प्रदर्शन करने समेत कई निर्देश दिए। मुरादनगर से टीला मोड़, कादराबादबार्डर से गाजियाबाद-दिल्ली बार्डर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, एनएच-24 और एनएच-9 पर विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने वॉच टावर, कांवड़ शिविर, सड़क मरम्मत, मार्ग प्रकाश, कैमरे, महिला-पुरुष शौचालयों की व्यवस्था, पेयजल, रेल फाटक प्रबंधन, शौचालयों, पेट्रोल पंपों पर साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाएं तय करने को कहा। कांवड़ शिविरों में डस्टबिन, स्वच्छता मित्रों की तैनाती, अग्निशमन यंत्र, बालू और पानी के साथ-साथ ईको-फ्रेंडली कप, गिलास और प्लेट के उपयोग को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने डिवाइडर कट पर बैरिकेडिंग, पोल पर पांचफुट ऊंचाईतक इंसुलेटेडशीटलगाने के निर्देश दिए।

Leave a Comment