क्या इजराइल के लिए C.B सलेक्शन होता है श्रमिकों का…. पढ़े यह आर्टिकल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

छोटे ऑफिस वाले लोगों को कर रहे हैं गुमराह…?

फ़िलहाल नहीं होता है कोई C.B सिलेक्शन इजराइल का..?

इजराइल में गए श्रमिक भाई से बात करने पर पता चला बहुत बड़ी बात….?

भारत में कई सारे छोटे-छोटे ऑफिस चला रहे हैं C.B सिलेक्शन का सिंडिकेट..?

इन छोटे-छोटे ऑफिस पर आंख बंद कर मत करें भरोसा..?

आखिर क्यों भारत की कोई भी बड़ी ऑफ़िस नहीं चला रहे हैं. इजराइल के लिए C.B सलेक्शन का वांट

नमस्ते जी ???? मै प्रिन्स विद्यार्थी आपका श्रमिक भाई इस बात की खूब पड़ताल किया. क्या सच में होता है इजराइल के लिए केवल बायोडाटा ऑफ़िस मे जमा करने से इजराइल सलेक्शन हमारे पड़ताल में चौंकाने वाले खुलासे हुए..?

* आज से 8 महीने पहले गोरखपुर के हमारे मित्र इजराइल के लिए C.B सिलेक्शन में किसी झोलाछाप एजेंट पर विश्वास करके 30000 रुपए गवा चुके हैं. वह एजेंट बोलते थे कि इस महीने में काम हो जाएगा. उस महीने में काम हो जाएगा. ऐसा करते-करते वह बेचारे हमारे मित्र 7 महीने तक घर पर ही रह गए. जब उनका विश्वास टूटा तो फिर वह दुबई के लिए इंटरव्यू दिए और अभी वह दुबई में है..?

* दो सप्ताह से गुजरात के बड़ौदा का कोई छोटा सा ऑफिस है. उसका एक वांट वाला पेपर खूब वायरल हो रहा है उसमें लिखा है कि आप किसी भी देश राज्य में हो. मात्र ₹15000 पहले आप जमा कर दीजिए. और cb जमा कर दीजिए उसके बाद आपको जब टिकट मिलेगा फ्लाइट हो जाएगा. इसराइल पहुंच जाएंगे. तब जाकर 6 महीने तक 50 हजार रुपये हर महीने आपको जमा करना है कामा करके..

यह भी पढे… इस बेरोजगारी का जिम्मेदार कहीं हमारे अभिभावक तो नहीं है ना..?

इस बात की चर्चा हमारे कैंप में चल रहा था और दर्जनों लोग यह बोल रहे थे की. देखते हैं जुआ खेल कर. कोई बोल रहा था अच्छा ऑफिस है 15 हजार का जुआ खेलने मे क्या हर्ज है. जीत गए तो लाखों रुपया महीना कमा लेंगे. कई लोग तो अपना काग़ज़ भेज चुके थे..?

तभी अचानक मैं भी पहुंच गया और एक हमारे मित्र जो विदेश नीति के बहुत जानकार हैं..? 

हम लोगों ने उस ऑफिस को गूगल किया. सर्च रिसर्च किया. और लोगों से बातें किया. दूसरे देश के लोगों से भी बात किया. यहां तक कि इसराइल में गए लोगों से भी बात किया.

पहली बात यह निकल कर आई की गुजरात के बड़ौदा वाला ऑफिस पहले किसी और नाम से चलाता था. फर्जी वाड़ा करके फिलहाल नाम चेंज करके वान्ट निकाल रहे हैं.

यह भी पढे… विदेश यात्रा:- गल्फ या यूरोप कंट्री जाने के लिए और ढेर सारा पैसा कमाने के लिए कुछ विन्दु और टिप्स..

दुसरा यह कि इजराइल में गये मित्रों ने बताया कि हम इजराइल के ऑफिस में पता करने गए थे वह लोग बोले है कि हम लोग C.B सलेक्शन क्यो करेंगे. हमारे पास मेंन पॉवर है स्टाप का. हमारा स्टाप भारत में जाकर इंटरव्यू लेगा टेस्ट लेगा फिर कोई इजराइल आएगा.. ????‍♂️ ???? ????

सावधान रहें… श्रमिक भाई लोग ???? जय मजदूर संघ

यह केवल बड़ौदा वाले ऑफिस की कहानी नहीं है. इस तरह का वांट देश के हर शहर में चल रहा है

Prince vidyarthi भारत की लगाम न्यूज

अधिक जानकारी के लिए आप लोग हमसे फेसबुक पर भी जुड़ सकते हैं ???? और इस वेबसाइट को भी ज्वाइन कर सकते हैं 

Leave a Comment