इस बेरोजगारी का जिम्मेदार कहीं हमारे अभिभावक तो नहीं है ना..?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हम इस आर्टिकल में बेरोजगारी को दो प्रकार से समझने का प्रयास केरेंगे.
“पहला अभिभावक पछ और दूसरा हम युवाओं का पछ ”
आज कल के गार्जियन अपने बच्चों से इतना घुल मील गए हैं कि. बच्चे अपने पिता या गाव समाज घर के किसी वरिष्ठ अभिभावक के साथ भी अपने मित्र की भाति व्यवहार करते हुए नजर आ रहे है..?

इसका दुष्ट परिणाम यह निकल रहा है कि बच्चे अभिभावक के आने पर नमस्ते करना या फिर खड़ा होकर उचित स्थान और सम्मान देना जरूरी नहीं समझ रहे हैं. और ना ही उनके वर्षों के तजुर्बे को अमल में ला रहे हैं. गार्जियन की अच्छी बातो को भी आजकल के बच्चे हस कर टाल दे रहे हैं,

इन सभी गलतीओ के जिम्मेदार कही ना कही खुद अभिभावक ही है. ऎसा इस लिए कहा जा सकता है. क्यो की गार्जियन अपने बच्चों से इतना लाड प्यार करने लगे हैं कि. कभी बच्चों को आभाव महसूस होने ही नहीं देते हैं , ना ही कभी कोई खेती-बारी गाय-भैस की जिम्मेदारी का बोझ अपने बच्चे पर डालने का प्रयास करते हैं,
केवल पढाई करो पढाई करो कहते रहते हैं, जैसे कि पढाई करके सभी बच्चे कलेक्टर ही बन जायेगें. जो कि कभी सम्भव नही है, पढाई से ज्यादा महत्वपूर्ण हुनर की है आज के समय में. अगर बच्चे के पास एक समान्य पढाई के साथ-साथ दो चार प्रकार की हुनर भी है तो समझिए की आपका बच्चा सफल है.

गार्जियन को चाहिए कि बच्चो को कम उम्र में ही खेत से लेकर बाजार तक की हुनर और संस्कार देने का प्रयास करते रहे.

अब बात करते हैं बच्चों की.. हम युवाओ को चाहिए कि 10वी पास-फेल होते ही दो चार प्रकार के फील्ड का चुनाव कर ले. चाहे आगे की पढ़ाई करनी हो या ना करनी हो. चाहे हम पढ़ाई में बहुत तेज ही क्यों न हो फिर भी हमे पढ़ाई के साथ-साथ ही पार्ट टाइम में अपने खर्चे निकालने के लिए या फिर निशुल्क ही किसी ना किसी ऑफ़िस में या दुकान पर या ऑनलाइन काम को सिखाना सुरू कर देना चाहिए

पढ़ाई करने के बाद से सुबह शाम समय निकालकर अपने घर के नजदीक मे किसी न किसी दुकान फेक्ट्री ऑफ़िस में जाकर एक दो घंटे कार्य करना चाहिए.

आप को भारत सरकार की स्किल्ड इन्डिया अभीयान से भी जुडना चाहिए और वहां पर भी अपने पसंदीदा फिल्ड का ट्रेनिंग लेकर सर्टीफिकेट प्राप्त करना चाहिए

आप घर से कितना भी मजबूत क्यो न हो फिर भी आपको कोई न कोई हुनर समय रहते प्राप्त कर लेना चाहिए, इन सभी कार्यो को करने मे सबसे ज्यादा अपने पढ़ाई को प्राथमिकता दे, यह हुनर सीखना तो बाई प्रोडक्ट है, जो आपको कलेक्टर ना बन पाने के बाद ब्याज सहित रिटर्न देगा

लेखक prince vidyarthi
भारत की लगाम न्यूज

Leave a Comment