नवनीत सिंह खजनी:
खजनी गोरखपुर। आगामी 1 जून को सातवें चरण में गोरखपुर सदर लोकसभा क्षेत्र के लिए होने जा रहे चुनाव को निष्पक्ष शांति पूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ खजनी पुलिस ने आज थाना क्षेत्र के सघन आबादी वाले कस्बा संग्रामपुर उनवल नगर पंचायत, बरडांड़, महुआडाबर, हरदीडीह, भिउरी आदि कस्बे और बाजारों में रूट मार्च किया।
स्थानीय मतदाताओं को निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान के लिएप्रेरित और जागरूक करने के लिए अर्द्धसैनिक (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ थानाध्यक्ष गौरव आर कन्नौजिया के नेतृत्व में थाने की पुलिस टीम ने कस्बों में रूट मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए..?





