सनातन वैदिक राष्ट्र के संदेश के साथ संपूर्ण भारत यात्रा अलीगढ़ पहुंची

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम की रिपोर्ट

सनातन वैदिक राष्ट्र के संदेश के साथ संपूर्ण भारत यात्रा अलीगढ़ पहुंची


अलीगढ़। सनातन वैदिक राष्ट्र के निर्माण के संदेश को लेकर निकली संपूर्ण भारत यात्रा रविवार को अलीगढ़ पहुंची। यात्रा का नेतृत्व महंत यति यतेंद्रानंद गिरी जी महाराज कर रहे हैं।

यात्रा के माध्यम से श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज का संदेश देश के विभिन्न क्षेत्रों के संतों एवं धार्मिक प्रतिनिधियों तक पहुंचाया जा रहा है।

यति धर्मदेवानंद गिरी जी महाराज ने बताया कि यह यात्रा दिल्ली, गाजियाबाद, हरिद्वार और मेरठ होते हुए अलीगढ़ पहुंची है।
इन संतों और पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
अलीगढ़ में टीकाराम मंदिर, सेंटर पॉइंट के महंत श्रीराम जी, महंत श्री अवध बिहारी मिश्रा जी, कुंज बिहारी मिश्रा जी, अरुण गौतम जी सहित विश्व हिन्दू रक्षा संघ के राष्ट्रीय वरिष्ठ महासचिव धर्मवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह एडवोकेट, कन्हैया लाल गुप्ता जी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह पुंडीर, प्रदेश महासचिव देवराज सिंह, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा राजीव चौधरी, सत्यप्रकाश भारती, महानगर अध्यक्ष विमल प्रताप सिंह, महानगर उपाध्यक्ष संदीप मित्तल, शेरपाल सिंह, वीरेश कुमार सिंह, महानगर महासचिव दुर्गेश कुमार, महानगर महासचिव नरेश राणा, कोषाध्यक्ष अमित मित्तल, सचिव विवेक कुमार, सचिव कपिल प्रताप सिंह, सचिव कौशल देव, सचिव नीरज कुमार, सचिव गगन कुमार सिंह, सचिव सचिन भारद्वाज एवं बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में पार्लियामेंट थाने पहुंचा हिंदू रक्षा दल, FIR को बताया गलत

प्रेस वार्ता में कही ये बात
अलीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यति यतेंद्रानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि उनके मतानुसार देश की विभिन्न राजनीतिक पार्टियां हिंदू समाज की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी हैं। सभी नेताओं ने हिंदुओं को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्मगुरुओं को एकजुट होकर राष्ट्र के भविष्य एवं हिंदू समाज से जुड़े विषयों पर विचार करना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी संतों और पदाधिकारियों ने यात्रा के उद्देश्य के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया तथा इस दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।
आगे का कार्यक्रम
यात्रा के आगामी चरण में अलीगढ़ से वृन्दावन, मथुरा तथा ब्रज मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर वहां के संतों एवं धार्मिक प्रतिनिधियों से संवाद किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य अपने संदेश को देश के विभिन्न संत समाजों तक पहुंचाना तथा राष्ट्र और सनातन धर्म से जुड़े विषयों पर व्यापक संवाद स्थापित करना है।

आज ही यहाँ से प्रेस वार्ता खत्म करके हम वृंदावन की तरफ कूच करेंगे।

Leave a Comment