गलत बिजलीघर पर फोन लगने पर कर्मचारी ने पत्रकार से की अभद्र भाषा में बात, नाम बताने से भी किया इनकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम की रिपोर्ट

गलत बिजलीघर पर फोन लगने पर कर्मचारी ने पत्रकार से की अभद्र भाषा में बात, नाम बताने से भी किया इनकार

अलीगढ़। बिजली आपूर्ति से संबंधित जानकारी लेने के लिए भारत की लगाम न्यूज़ की ओर से किए गए फोन पर घंटाघर बिजलीघर के एक कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित कर्मचारी ने बातचीत के दौरान अपना नाम बताने से भी इनकार कर दिया।

बताया गया कि 21 सितंबर 2026 को सुबह करीब 12:30 बजे भारत की लगाम न्यूज़ की ओर से बिजली आपूर्ति से संबंधित जानकारी लेने के लिए फोन किया गया था। यह फोन धरमवीर सिंह द्वारा स्वयं किया गया था। उनका उद्देश्य मेडिकल रोड बिजलीघर से संपर्क करना था, लेकिन गलती से फोन घंटाघर बिजलीघर पर लग गया।

धरमवीर सिंह के अनुसार, जब उन्होंने कर्मचारी को बताया कि उन्हें मेडिकल रोड बिजलीघर से संपर्क करना है, तो कर्मचारी ने सही बिजलीघर का नंबर बताने के बजाय कथित रूप से बेहद अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

ढीले बिजली तारों से भड़की आग, गेहूं की खड़ी फसल खाक; विधायक ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा

शिकायतकर्ता के अनुसार, कर्मचारी ने फोन पर “मैं लाइट दूँगा, मैं पैदा करूँगा तुम्हारे घर की लाइट, मैं दूँगा तुम्हें” जैसे शब्दों का प्रयोग किया। इसके अलावा जब कर्मचारी से उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम बताने से भी इनकार कर दिया।

थाना सासनी गेट जिला अलीगढ़ का बिजली विभाग का गेट बंद करके सोते रहे लोग शिकायत दर्ज करवाने को गेट खटखटा ते रहे

धरमवीर सिंह का कहना है कि यदि किसी नागरिक या पत्रकार का फोन गलती से गलत बिजलीघर पर चला जाए तो कर्मचारी को शालीनता से सही बिजलीघर की जानकारी देनी चाहिए। लेकिन कथित तौर पर जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया और नाम तक बताने से इनकार किया गया, उसे लेकर उन्होंने आपत्ति जताई है।

उन्होंने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, संबंधित कर्मचारी की पहचान की जाए तथा उपलब्ध कॉल रिकॉर्ड के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि बिजली विभाग के कर्मचारी आम नागरिकों और पत्रकारों से सम्मानजनक एवं शालीन तरीके से बातचीत करें।

Leave a Comment