भारत की लगाम गाज़ियाबाद:- शास्त्री नगर स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में भव्य सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बागेश्वर धाम के कृपा पात्र आचार्य श्री अंगद जी महाराज रहे। उनके सानिध्य में सुन्दरकाण्ड पाठ एवं धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।
इस धार्मिक आयोजन का आयोजन श्री अमित उपाध्याय जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद के द्वारा कराया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सुन्दरकाण्ड का पाठ किया और श्री हनुमान जी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
आयोजक अमित उपाध्याय जी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया। आयोजन में आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।






