Gorakhpur: खजनी में विवाहिता ने पारिवारिक कलह के कारण फांसी लगाकर की आत्महत्या,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खजनी में विवाहिता ने पारिवारिक कलह के कारण फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजकुमार आर्य – खजनी गोरखपुर

खजनी थाना क्षेत्र के बरीबन्दुआरी निवासी शीतलचन्द निगम की पुत्रबधू ने पारिवारिक कलह.के कारण फाँसी लगाकर की आत्महत्या वही विवाहिता के पिता ने खजनी थाने मे लिखित तहरीर देकर अपनी पुत्री का उत्पीड़न करने एवं हत्या करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढे….Gorakhpur breaking news: एक ही रात मे 4 घरो मे लगभग 80 लाख की चोरी, इतनी बड़ी घटना सुन पुलिस भी हैरान-परेशान, पढ़िए क्या-कुछ है मामला

जानकारी के अनुसार विवाहिता के पिता की तहरीर के अनुसार उन्होने अपनी पुत्री प्रिती की शादी खजनी कस्बा निवासी शीतलचन्द निगम के पुत्र बिजय कुमार के साथ आठ फरवरी 2013 को की है उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर शीतलचन्द,चचेरे ससुर दुर्गेश,पति विजय कुमार,देवर विनय कुमार व सास छाया देवी हमेशा धन के लिए प्रताड़ित करते रहते थे जब काफी परेशान करने लगे तो मैरी पुत्री ने सूचना दिया तो मेरा पुत्र आकर इस घटना की सूचना खजनी थाने पर देने जा रहा था तो इन लोगों ने काफी मान मनौव्वल करके दुबारा ऐसी गलती न करने की बात कहकर उसे वापस कर दिया और आज मेरी पुत्री की गला कसकर हत्या कर दी है।

यह भी पढे… यहा क्लिक कीजिए…?

उनके द्वारा दिये गये तहरीर पर खजनी पुलिस कार्यवाही की बात कर रही है वही विवाहिता के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार बताये जाते है।विवाहिता के पास एक आठ बर्षीय पुत्री पलक है जो घटना के समय अपने विद्यालय गयी थी।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए 

Leave a Comment