खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास अज्ञात कारणों से लगी आग, धुं धु जलने लगा सरकारी एम्बुलेंस,
खजनी स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी के सूझ बूझ से आग पर काबू पाया
राजकुमार आर्य – खजनी गोरखपुर
खजनी ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के बाहर अज्ञात कारणों से आग लग गई ,पीएचसी खजनी प्रभारी डॉ प्रदीप त्रिपाठी सहित समस्त स्टॉप आग पर काबू पाने के जुगाड़ में लग गये ,
स्थानीय पुलिस का भी काफी सहयोग रहा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टॉप के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी खजनी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी है ,कंडम हाल में एम्बुलेंस काफी दिनों से खड़ी थी जो आग के चपेट में आ गई । फिलहाल कोई हताहत नही हुआ है ।
- निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए





