गोल्ड मेडलिस्ट पुष्पा यादव को विधायक ई.सरवन निषाद ने अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और नगद राशि देकर किया सम्मानित
किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी को नहीं आने दूंगा कोई बाधा: ई.सरवन निषाद ,
विधायक ने पुष्पा यादव के नाम से सड़क निर्माण करवाने की थी घोषणा,
चौरी चौरा। चौरी चौरा विधायक ई. सरवन निषाद ने मंगलवार को चौरी चौरा विधानसभा के माड़ापार गांव निवासी पुष्पा यादव को अंग वस्त्र , स्मृति चिन्ह और नगद राशि देकर सम्मानित किया और कहा कि पुष्पा यादव ने पूरे क्षेत्र के साथ देश का नाम रोशन किया और यह हम सभी लोगों के लिए गौरव का विषय है और विधायक ने सड़क निर्माण करवाने की घोषणा पत्र भी पुष्पा यादव को सौंपा। माड़ापार निवासी पुष्पा ने एशियाइ कुश्ती चैंपियनशिप अंडर 23में 59 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। विधायक ने कहा कि जहां गांव क्षेत्र की लडकियां घर से दूर जाने में हिचकिचाती है वहां पुष्पा यादव ने छोटे से गांव से निकलकर पूरे देश का मान सम्मान बढ़ाया है। बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रहीं हैं। अन्य लोगों को पुष्पा यादव से प्रेरणा लेना चाहिए।
केंद्र राज्य सरकार ने लगातार गांव में खेलों को बढ़ावा दिया है। चौरी चौरा विधानसभा में कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी अगर खेलना चाहता है तो उसका हर संभव मदद किया जाएगा। चौरी चौरा वैसे भी क्रिकेट से लेकर हर क्षेत्र में परचम लहराया है। पुष्पा यादव की आगे जो भी संभव उनकी मदद की जाएगी। अगर कोई भी किसी भी क्षेत्र में प्रतिभा है तो उसको निखारने के लिए जो भी मेरे स्तर से होगा हर संभव सहयोग किया जाएगा।
यह भी पढे…. सुनीता विलयम्स की अंतरिक्ष से वापसी पर ISRO चीफ ने दी खुशखबरी
हरेंद यादव, जनार्दन जायसवाल, सुरेश पासवान,विनोद शर्मा, रामदयागर निषाद, रामदुलारे चौधरी, राहुल जायसवाल, तारकेश्वर जायसवाल, सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना….?








