सुनीता विलयम्स की अंतरिक्ष से वापसी पर ISRO चीफ ने दी खुशखबरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl news network दिल्ली:

Space Research NasaSunita Williams in Space: सुनीता विलयम्स की अंतरिक्ष से वापसी पर ISRO चीफ ने दी खुशखबरी, सुरक्षा को लेकर कही ये बात…

Sunita Williams in Space: सुनीता विलियम NASA के मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रा पर हैं, उन्हें 14 जून को अपने साथी अंतरिक्ष यात्रा के साथ वापस लौटना था लेकिन अब वहां उन्हें कुछ ज्यादा समय तक रुकना होगा

featuredImageSunita Williams in Space: स्पेस यात्रा पर सुनीता विलियम्स (सोर्स – रॉयटर्स)

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी यात्री के साथ अंतरिक्ष यात्रा पर गई हैं और उन्हें 14 को वापस आना था। हालांकि बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में कई समस्याएं आ चुकी हैं। इस वजह से उनकी वापसी में कई बार देर चुकी है। इसको लेकर अब इसरो चीफ एस सोमनाथ ने गुड न्यूज दी है। उन्होंने कहा है कि सुनीता विलियम्स की वापसी कोई चिंता की बात नहीं है।इसरो चीफ ने भरोसा दिलाया है कि अंतरिक्ष स्टेशन लोगों के लिए लंबे समय तक रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान पर रखा है।इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि पूरा मुद्दा बोइंग स्टारलाइनर नामक एक क्रू मॉड्यूल के परीक्षण, वहां जाने और फिर सुरक्षित वापस आने की क्षमता के बारे में है।

स्पेश एजेंसी के पास उन्हें घर वापस लाने के लिए पर्याप्त क्षमताएं है। यह कोई मुद्दा नहीं है। ISS लोगों के लिए लंबे समय तक रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान है।सुनीता विलियम्स के साहस की तारीफ

इसरो चीफ ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के बारे में चिंता करने के बजाए एक नए क्रू मॉड्यूल के परीक्षण और अंतरिक्ष में यात्रा करने की इसकी क्षमता पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने विलियम्स की नए अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान भरने के साहस के लिए भी तारीफ की है।

‘हम लाए 75 नंबर, वो 25 में खुद को बता रहे पास’, लोकसभा के नतीजों को लेकर विपक्ष पर हमलावर अमित शाहअभी कुछ दिन काम के लिए रुकेंगे अंतरिक्ष यात्री
एस सोमनाथ ने कहा कि हम सभी को उन पर गर्व है, उनके नाम कई मिशन हैं। नए अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान पर यात्रा करना एक साहसी बात है। वह खुद डिजाइन टीम की हिस्सा हैं और उन्होंने अपने अनुभव से इनपुट का इस्तेमाल किया है।

यह भी पढे….“पीएम सूर्य घर “योजना को बढ़ावा देगी योगी आदित्यनाथ सरकार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के दो IAS अभी और अधिक समय तक रुकेंगे, क्योंकि वे वहां अपनी यात्रा के दौरान बोइंग के नए अंतरिक्ष कैप्सूल में आई समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी की शुक्रवार को कोई तारीख नहीं बताई है। हालांकि नासा के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम प्रबंधक स्टीव स्टिच ने कहा है कि हमें वापस लौटने की कोई जल्दी नही है, bkl news network

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना….

Leave a Comment