ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने लगाया निशुल्क प्याऊ
राजकुमार आर्य – गोरखपुर
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा गर्मी को देखते हुए निशुल्क प्याऊ लगाया गया जो निरंतर दो महीने लोगों को निशुल्क ठंडा जल उपलब्ध कराया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर अनिल कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी आरती पाण्डेय ने उद्घाटन किया
बताते चलें कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था किया गया अतिथियों ने पहुंचकर भव्य रूप से निशुल्क व्यवस्था की शुरुआत किया, मुख्य अतिथि के रूप में थाना अध्यक्ष ने कहा कि गर्मी के महीने में इस तरह की व्यवस्था करना पुनीत कार्य है इससे तमाम लोगों को ठंडा पानी मिलेगा वहीं महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी आरती पांडे ने कहां की संगठन के द्वारा इस प्रकार के आयोजन कर समाज में एक अच्छा संदेश दिया है ,मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं को पत्रकार साथी उठाते हैं जिससे लोगों को न्याय मिलता है,
संगठन के सभी साथियों के सहयोग से एक प्रयास किया गया है जो लगातार पूरे गर्मी चलेगा इस मौके पर मंडल महामंत्री बुद्धि सागर मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी रमेश दुबे अकील ,अहमद अशोक धवल बलवंत पांडे ,चंद्रभान यादव, राजकुमार आर्य,अखिलेश यादव, विंध्यवासिनी यादव प्रमोद गोस्वामी शिवराम चतुर्वेदी महिला कांस्टेबल श्रीमती रागिनी सिंह तमाम लोग मौजूद रहे, ।
निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए





