ब्रेकिंग औरैया
पुलिस की सहायता कर रहे एक युवक का वीडियो गलत तरह से पोस्ट करके ट्विटेर (एक्स) पर डाला जबकि वो लड़का हमेशा देश हित के लिए तैयार रहता है यदि देश सेवा करने वालों को इस तरह वीडियो बनाकर फंसाया जायेगा तो कौन देश के लिए आगे आयेगा उक्त प्रकरण को देखते हुए लोगों भ्रमित करने और किसी निर्दोष फंसाने के हिसाब से वीडियो वायरल करने वाले पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए नही तो कोई पुलिस की सहायता करने से डरेगा यह तो वही बात हो गयी सरकार कहती है घायल की मदद करो और जब कोई मदद करता है तो उसे फंसा दिया जाता है ऐसे में कितनों की जान चली जाती है इन सबको देखते हुए पुलिस वीडियो वायरल करने वाले पर आवश्यक कार्यवाही करे नहीं तो कौन मदद करेगा जब पुलिस अपने ही मदद करने वाले को नहीं बचा पायेगी

कल लगभग दोपहर के 3 बजे एक ट्रक के द्वारा इकदिल इटावा जनपद में एक्सीडेंट की सूचना औरैया कंट्रोल रूम के द्वारा औरैया पुलिस को दी जाती है
जिसमें पुलिस आनन फानन में ट्रक को पकड़ने के लिए ड्रम को हाईवे पर लगाकर ट्रक को रुकवाने का काम करती है
इस प्रकरण में जब एक युवक पुलिस को हाईवे पर ड्रम लगाते हुए देखता है तो वह युवक भी पुलिस के सहयोग में ड्रम को धकेलते हुए हाईवे पर लगवाने का काम करने लगता है
लेकिन इसी बीच एक बंधुवर के द्वारा उस युवक का वीडियो बनाकर उसमें मिर्च मसाला लगाकर पुलिस को ट्वीट कर दिया जाता है
जबकि उस युवक का उद्देश्य पुलिस की मदद करना था ना कि अपनी वीडियो को वायरल करवाना
आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि एक कंटेनर ट्रक कितनी तेज स्पीड में इंडियन ऑयलचौकी के पास हाईवे पर लगे हुए ड्रम को टक्कर मारते हुये कानपुर की ओर बढ़ जाता है
जहां हमारे औरैया के कुछ युवक अपने देश की सेवा के लिए तत्तपर तैयार रहते है,वहीं कुछ युवक उसमें मिर्च मसाला लगाकर ऐसे युवकों पर कार्रवाई करवाने में माहिर होते हैं
यह वीडियो में दिख रहा है कि किस कार्य के लिए ड्रम धकेले जा रहे हैं
तत्पश्चात हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस औरैया के द्वारा भाऊपुर के पास ट्रक को पकड़ लिया गया
अगर इस प्रकार से पुलिस की मदद करने वाले युवक पर ही पुलिस कार्रवाई करने लगी तो पुलिस की मदद के लिए कोई भी आगे कभी खड़ा नहीं होगा





