आजमगढ़ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव हथियारों के शौकीन! जाने कितनी सम्पत्ती है

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl news network

आजमगढ़ लोकसभा से सपा प्रत्याशी धमेंद्र यादव आठ करोड़ के ही मालिक हैं।

नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में सपा प्रत्याशी धमेंद्र यादव ने अपनी कुल चल -अचल संपत्ति लगभग आठ करोड़ दर्शाई है। धमेंद्र यादव के पास नगदी सिर्फ 64 हजार है। उनकी पत्नी नीलम यादव के पास सिर्फ छह हजार 195 रुपये हैं
पिस्टल व रायफल के भी शौकीन हैं धर्मेंद्र यादव
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। आजमगढ़ लोकसभा से सपा प्रत्याशी धमेंद्र यादव आठ करोड़ के ही मालिक हैं। नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में सपा प्रत्याशी धमेंद्र यादव ने अपनी कुल चल -अचल संपत्ति लगभग आठ करोड़ दर्शाई है।

धमेंद्र यादव के पास नगदी सिर्फ 64 हजार है। उनकी पत्नी नीलम यादव के पास सिर्फ छह हजार 195 रुपये हैं। धमेंद्र यादव के विभिन्न बैंकों में लगभग साढ़े सात लाख कैश जमा है। उनके पास जेवरात नहीं है।
पत्नी के पास है 15 लाख रुपये का सोना

अलबत्ता वो पिस्टल और राइफल के शौकीन हैं। उनके पास एक 60 हजार की एक पिस्टल और एक लाख 24 हजार रुपये की राइफल है। चलने के लिए 90 हजार कीमत की एक टोयोटा क्वालिस गाड़ी है। इसके अलावा खेती करने के लिए एक ट्रैक्टर भी उनके पास है। उनकी पत्नी नीलम यादव के पास लगभग 15 लाख का 310 ग्राम सोने के जेवरात है।

यह भी पढे…आखिर क्यो वैदिक धर्म मे तलाक संभव ही नही है, आप भी पढे, विवाह के अंत मे पूर्णाहुति मंत्र का अर्थ और शास्त्रीय प्रमाण

परिवार के सदस्यों के नाम से विभिन्न फर्मों के शेयर की आय को जोड़ने पर नकदी, बैंक जमा सहित अन्य सामानों की कुल कीमत लगभग एक करोड़ 98 लाख है। इसके अलावा धमेंद्र यादव लगभग छह करोड़ के गैर कृषि भूमि, कृषि भूमि और आवासीय भवनों के भी मालिक है

bkl news network

Leave a Comment