भारत की लगाम न्यूज़ अयोध्या:- भारत के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने आज अयोध्या पहुंचकर प्रसिद्ध श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान उन्होंने देश की सुख-शांति, समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।
हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन के पश्चात रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी हमारे आश्रम पर पधारे। उनके आश्रम आगमन से संत समाज एवं आश्रम परिवार में विशेष उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला। आश्रम पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान रक्षा मंत्री जी ने संतों एवं आश्रम से जुड़े लोगों से मुलाकात की तथा आध्यात्मिक वातावरण में कुछ समय व्यतीत किया। आश्रम परिवार की ओर से उन्हें सम्मान एवं स्नेह के साथ स्वागत किया गया।
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का आश्रम पर आगमन हमारे लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। उनके व्यस्त कार्यक्रम के बीच आश्रम पर पधारने तथा अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आश्रम परिवार की ओर से उनका हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
आश्रम परिवार की ओर से माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को बहुत-बहुत साधुवाद एवं हार्दिक धन्यवाद।







