भारत की लगाम न्यूज नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई विमान के यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छर से वीडियो कॉल पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी से अपनी आपबीती सुनाते हुए पायलट स्मित मच्छर ने कहा कि वह अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे थे और गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े थे। उन्होंने कहा कि 11 साल के उड़ान अनुभव के कारण उन्हें पता चल गया था कि विमान नीचे जा रहा है और उन्होंने किसी भी हाल में दरवाजा खोलने का फैसला किया
किया। कैप्टन मच्छर ने उस मुश्किल घड़ी को याद करते हुए बताया कि वे लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उस समय मैं हनुमान चालीसा बोल रहा था और मुझे पता है कि मुझे भगवान ने ही ठहराया है। उन्होंने यह भी बताया कि वे रोज सुबह अपने दो साल के बेटे को गोद में लेकर पूजा करते हैं।






