भावलपुर, कन्नौज (उत्तर प्रदेश) : कोल्ड ड्रिंक के खिलाफ सनातनी हिंदू आशुतोष ने शुरू किया ‘देसी अपनाओ’ अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

भावलपुर, कन्नौज। युवा सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष सनातनी हिंदू ने विदेशी कोल्ड ड्रिंक के बढ़ते उपयोग और उससे होने वाले स्वास्थ्य नुकसानों के खिलाफ एक जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान का नारा है – ‘कोल्ड ड्रिंक बंद, देसी अपनाओ’।

आशुतोष ने बताया कि एक 500ml कोल्ड ड्रिंक की बोतल में लगभग 10 चम्मच चीनी होती है, जो मोटापा, डायबिटीज, दांतों की समस्या और कई अन्य बीमारियों का कारण बनती है। वहीं इसका बड़ा मुनाफा विदेशी कंपनियों के पास जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत में स्वास्थ्य के लिए उत्तम देसी विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोल्ड ड्रिंक छोड़कर नींबू पानी, नारियल पानी और छाछ जैसे स्वदेशी पेय अपनाएं।

नींबू पानी विटामिन-C से भरपूर है, नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट का स्रोत है और छाछ पाचन के लिए उत्तम प्राकृतिक प्रोबायोटिक है।

इसके साथ ही उन्होंने ‘पेट कम करने का देसी प्लान’ भी साझा किया। उन्होंने बताया कि महंगी दवाओं और जिम के बिना भी 5 आसान देसी नियमों से स्वस्थ रहा जा सकता है –

यह भी पढ़ें:– अटूट सनातन युवा महासभा रजि संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आशुतोष सनातनी हिन्दू ने कहा प्रथ्वी जल के ऊपर कैसे रुकी है

1. सुबह गुनगुना नींबू पानी पीना
2. जीरा पानी का सेवन
3. रोटी कम और सब्जी ज्यादा खाना
4. रात में हल्का भोजन करना
5. रोज 30 मिनट पैदल चलना

आशुतोष सनातनी हिंदू ने कहा कि स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है – हल्का पेट और नियमित दिनचर्या। यह सिर्फ एक पोस्टर नहीं बल्कि स्वदेशी, स्वास्थ्य और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल है।

यह भी देखें :-  अटूट सनातन युवा महासभा रजि संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आशुतोष सनातनी ने गौमाता की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्ति की और सरकार को आवश्यक कदम उठाने को कहा

उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की है कि स्वदेशी अपनाएं, सेहत बचाएं और स्थानीय किसानों को सहयोग देकर देश को मजबूत बनाएं।

#ColdDrinkBandDesiApnao #SwadeshiAbhiyan #Kannauj #UttarPradesh

Leave a Comment