सपा-कांग्रेस की सरकार में हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया गया : योगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़ प्रतापगढ़ :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष का इंडी गठबंधन एंटी इंडिया गठबंधन है जो भारत विरोधी है। यह देश को अराजकता की भट्ठी में झोंकने वाला गठबंधन है। संभल की घटना इसका प्रमाण है। न्यायिक कमीशन की रिपोर्ट में सच सामने आया है कि कैसे सपा-कांग्रेस की सरकार में चुन-चुन कर हिंदुओं को निशाना बनाया गया। डेमोग्राफी (जनसंख्या वृद्धि पूर्वानुमान) को चैलेंज किया गया। दंगे कराकर क्षेत्रों को हिंदू विहीन कर दिया गया। अब कोई डेमोग्राफी को चैलेंज करेगा तो उसे पलायन करना होगा।
उन्होंने कहा कि आज देश-प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है जो डेमोग्राफी को नहीं बदलने देगी। अब तुष्टीकरण नहीं, हम संतुष्टीकरण से संतृप्तीकरण की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास कार्यों से विपक्ष बौखला गया है और अब जब कुछ नहीं कर पा रहा है तो पीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। उन्होंने ट्रंप सरकार की टैरिफ व्यवस्था का नाम लिए बगैर देशी उत्पादों का प्रयोग करने और विदेशी सामग्री न लेने की अपील की। कहा कि अगर हम विदेशी सामान खरीदते हैं तो वह देश को विपन्न बनाता है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने एक जनपद एक माफिया व्यवस्था चला रखी थी जबकि पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने एक जिला-एक उत्पाद योजना शुरू की। इसका नतीजा रहा कि प्रतापगढ़ के
आंवला उत्पाद को देश ही नहीं विदेशों में भी पहचान मिली।

Leave a Comment