भारत की लगाम न्यूज़ सम्भल:- असमोली थाना पुलिस ने गांव शहबाजपुर कलां निवासी मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक व साथी अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत जोया निवासी हिना व गांव भवालपुर निवासी जर्रार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी युवतियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने रुपये कमाने और सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स को बढ़ाने के लिए अमर्यादित कंटेंट चुना था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई
यह भी पढ़े:-कांवड़ यात्रा में उपद्रव करने पर सख्त कार्रवाई होगी: योगी
एसपी ने बताया कि महक परी के नाम से आईडी बनाई गई थी। इस आईडी से यह दोनों बहनें अपने दो साथियों के साथ मिलकर अश्लील रील्स बनाकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर कर रही थीं। रविवार को असमोली थाने की मंसूरपुर माफी पुलिस चौकी के इंचार्ज मोहित चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में गिरफ्तारी की गई है।
एसपी ने बताया कि पूछताछ मे यह भी जानकारी सामने आई है कि यह दोनों बहनें कम पढ़ी लिखी हैं। कुछ समय पहले ही इन्होंने आईडी बनाई थी। अमर्यादित कंटेंट वीडियो बनाने पर ही गांव के लोगों ने विरोध किया था।
यह भी पढ़े:-कांवड़ यात्रा में उपद्रव करने पर सख्त कार्रवाई होगी: योगी
चार लाख फालोवर्स… कमा रहीं 20 से 25 हजार रुपये
संभल। गांव शहबाजपुर कलां निवासी मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह वीडियो से 20 से 25 हजार रुपये कमा लेती हैं। उनके चार लाख फालोवर्स हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय होने से पहले चांदी का वर्क तैयार करने का काम करती थीं। पिता अभी भी परचून की दुकान चलाते हैं।
वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि कंटेंट मर्यादित होता तो गांव का नाम रोशन होता लेकिन अब गांव का नाम खराब हुआ है। इसके चलते ही लोगों में रोष रहता है। गांव के लोगों ने कहा कि इसी तरह की युवती अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत जोया निवासी हिना है जिसने अपने परिजनों का नाम खराब किया है।
ग्रामीणों ने बताया कि मेहरूल निशा उर्फ परी और महक अपने दो भाइयों से बड़ी हैं। परिवार में मां और पिता हैं जो काफी समय से चांदी का वर्क बनाने का काम करते हैं। साथ ही परचून की दुकान भी चलाते हैं। दरअसल दोनों बहनों ने मिलकर मई 2024 में इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था।
पहले नाम कुछ और दिया गया था। इसके बाद फिर दो बार नाम बदला गया। बाद में महकपरी 143 नाम आईडी को दिया गया। शुरुआत में कम फॉलोवर्स थे लेकिन जब कंटेंट को अश्लील और अमर्यादित किया तो फॉलोवर्स बढ़ते चले गए। वर्तमान में चार लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं।
अशोभनीय कमेंट करते हैं लोग, समाज को लज्जित करने की कहते हैं बात
पुलिस ने तीनों युवतियों व युवक से चार मोबाइल को बरामद किया है। इन मोबाइल की छानबीन करने के दौरान वीडियो पर आए कमेंट पर हजारों लोगों ने अशोभनीय कमेंट किए थे। इसमें ज्यादातर लोगों ने कंटेंट बेहद खराब होने की बात लिखी थीं। महिलाओं के अपमानित करने का भी हवाला दिया था। पुलिस को छानबीन के दौरान काफी वीडियो मिले सभी का कंटेंट अश्लील या आपत्तिजनक ही मिला। संवाद








