Gorakhpur:युवा जनकल्याण समिति का राष्ट्रीय सम्मान समारोह सम्पन्न* *युवाओं के सम्मान मे रहा एक सार्थक प्रयास-चारु चौधरी*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*युवा जनकल्याण समिति का राष्ट्रीय सम्मान समारोह सम्पन्न*

*युवाओं के सम्मान मे रहा एक सार्थक प्रयास-चारु चौधरी*

गोरखपुर। युवा जनकल्याण समिति गोरखपुर द्वारा स्वामी विवेकानन्द जयंती स्मृति मे राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह समारोह के रुप मे राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन शहर के गोरखनाथ के पास स्थित एक मैरेज हाउस मे किया गया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि महिला आयोग उत्तर प्रदेश सरकार कि उपाध्यक्ष चारु चौधरी ,विशिष्ठ अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पुष्पदंत जैन, वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी,बौद्ध संग्रहालय के उप-निदेशक यशवंत सिंह राठौर,धराधाम प्रमुख सौरभ पाण्डेय,आज अखबार गोरखपुर के सम्पादक अखिलेश चंद ,वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार श्रीवास्तव के उपस्थिति मे विवेकानन्द जी एव माँ सरस्वती जी कि प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक पं. बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य द्वारा किया गया तथा आयोजन अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय के अथक प्रयास से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे महासचिव अखिलेश मल्ल व सचिव राजकुमार जायसवाल तथा कार्यालय प्रभारी आदित्य जायसवाल का सहयोग रहा।
सकुशल संचालन डा. सरिता सिंह व सुनील मणि त्रिपाठी द्वारा किया गय। सम्मान के दौरान नेशनल आईकाॅन ,गोरखपुर आईकाॅन अवार्ड,प्रतिष्ठा सम्मान से देश के 18 राज्यों से आयें चर्चित चेहरें को सम्मानित किया गया।साथ ही कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों,समाजसेवियों,खिलाड़ियों एवं स्कूल के प्रतियोगिता मे भाग लिए चयनित छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गय।अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने उद्बोधन मे कहा कि सम्मान समारोह मे लगभग 200 लोग सम्मानित हुए कार्यक्रम सफल रहा सबका सहृदय धन्यवाद। युवा जनकल्याण समिति द्वारा विगत दिसम्बर माह मे आवेदन जारी किया गया था जिसमे कई राज्यों से 300 लोगो को जिसमे समाजसेवी,रक्तदाता,पत्रकार,
चिकित्सक,खिलाड़ी,
साहित्यकार,संस्था,फिल्मजगत,
शिक्षा आदि दर्जनों क्षेत्रों मे कुशल कार्य करने व अपनी अलग पहचान बनाने वालों को चयनित कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढे.Gorakhpur:वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने दी श्रद्धांजलि*

.

Leave a Comment