2 जनवरी 2025 देश एवं राज्य के मुख्य समाचार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

02- जनवरी – गुरुवार

1 दिल्ली में कल प्रधानमंत्री मोदी फूंकेंगे चुनावी बिगुल, 4500 करोड़ की कई परियोजनाओं की सौगात देंगे

2 पीएम मोदी अजमेर दरगाह के लिए आज भेजेंगे चादर, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रिजिजू लेकर जाएंगे

3 10 लाख घरों को मंजूरी देगा ग्रामीण विकास मंत्रालय, शिवराज बोले- गरीबी मुक्त गांव PM मोदी का संकल्प

4 डल्लेवाल पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, पंजाब सरकार पेश करेगी रिपोर्ट, अस्पताल में भर्ती कराने के लिए 3 दिन का वक्त दिया था

5 DAP खाद का 50Kg का बैग ₹1350 में मिलता रहेगा, केंद्रीय कैबिनेट ने फर्टिलाइजर पर सब्सिडी दी; फसल बीमा का बजट बढ़ाकर ₹69516 करोड़ किया

6 कांग्रेस का जय-बापू, जय-भीम, जय-संविधान अभियान 3 जनवरी से, देशभर में रैलियां निकाली जाएंगी; 26 जनवरी को अंबेडकर की जन्मस्थली में समापन होगा

7 सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला देगा हमें स्वीकार होगा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान का आया बयान, दिग्विजय चौटाला डल्लेवाल से मिले

8 अमित शाह ने कहा कि ऑर्गेनिक उत्पादों के स्रोतों की पहचान और इनकी शुद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। शाह ने यह भी कहा कि एनसीओएल को भारत ऑर्गेनिक्स ब्रांड के तहत किसानों से लेकर ग्राहकों तक के लिए प्रामाणिक ऑर्गेनिक उत्पादों की एक मजबूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने पर फोकस करना चाहिए

9 सरकार ने मनमोहन सिंह स्मारक के लिए जमीन तलाशने की प्रक्रिया शुरू की, परिवार को दिए विकल्प

10 सुप्रीम कोर्ट पैनल ने बुलाई किसानों की बैठक, सयुंक्त किसान मोर्चा ने शामिल होने से किया इनकार

11 महाराष्ट्र: ‘चाचा-भतीजे का विवाद खत्म हो’, डिप्टी सीएम अजित पवार की मां ने भगवान विट्ठल से की प्रार्थना

12 गढ़चिरौली जल्द होगा नक्सली प्रभाव से मुक्त’, सीएम फडणवीस का दावा; 11 माओवादियों ने किया सरेंडर

13 राजस्थान: 220 घंटे बाद बोरवेल से निकाली गई मासूम चेतना, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

14 दिसंबर में सरकार ने ₹1.77 लाख करोड़ GST वसूला, पिछले साल से 7.3% ज्यादा, FY25 में अब तक ₹16.33 लाख करोड़ हुआ कलेक्शन

15 अमेरिका में न्यू-ईयर मना रहे लोगों को ट्रक से रौंदा, 15 की मौत, दर्जनों लोग घायल; पुलिस कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया

16 मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर जनवरी में देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है

ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियोस और अपने देश राज्यो में होने वाले इवेंट्स के बारें में जानने के लिए ज्वॉइन करें हमारा न्यूज़ ग्रुप????????????????????????

Leave a Comment