
- नवरात्रि पर्व पर हवन यज्ञ किया गया
राजकुमार आर्य/खजनी गोरखपुर
खजनी ब्लाक क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया नवरात्रि पर्व। जानकारी के अनुसार खजनी कस्बे में नवरात्रि पर्व पर माता दुर्गा का मनमोहक पांडाल सजाए गए थे जो भजन संगीत करते हुए ढोल मजीरा के साथ साथ माता का जगराता कार्यक्रम संपन्न किया गया । जिसमें अन्तिम नौवां दिन कन्या पूजन करते हुए पूर्णाहुति किया गया एवं चौराहे पर भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो माताएं बहनों, बच्चों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया। इसी क्रम में अन्तिम दिन गायत्री चेतना केंद्र पर परिबाजक द्वारा हवन यज्ञ कर पूर्णाहुति की प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया । कार्यक्रम में राहुल मदेशिया, मुकेश, अवनी, डबलु,भोलू, सन्तोष,विनय, आनंद आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।






