प्रकाशनार्थ 14-09-2024
राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर युवा जनकल्याण समिति ने आयोजित किया गोष्ठी
हिन्दी को मिले राष्ट्रभाषा का दर्जा-कुलदीप पाण्डेय
गोरखपुर! राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर 14 सितम्बर दिन शनिवार को युवा जनकल्याण समिति द्वारा महराजगंज चौरहा जिला गोरखपुर के एक निजी शिक्षण संस्थान मे हिन्दी भाषा के बढ़ावा व युवाओं छात्रों मे चेतना जागृत करने हेतु गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

संस्था के संस्थापक पण्डित बृजेश पाण्डेय जी के मार्गदर्शन मे तथा संस्था अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय जी की अध्यक्षता मे कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ. गोष्ठी के दौरान देश की राजभाषा हिन्दी को विश्व पटल के उच्च स्थान पर स्थापित करने तथा भाषा को जन जन द्वारा बोलने व लिखने मे प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया,
यह भी पढे….Gorakhpur: सनराईज़ कोचिंग सेंटर का रक्तदान शिविर का कार्यक्रम सम्पन्न
संस्था अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिन्दी भाषा भारत की सामासिक संस्कृति को अभिव्यक्त करती है और राष्ट्र की एकता बनाए रखने में मदद करती है.हिन्दी भारत की मूल भाषा है और हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान है.हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिलना चाहिए जिससे समस्त भारतवासियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान सम्मान का गौरव प्राप्त होगा.इस दौरान शिक्षक सत्येन्द्र कुमार गोंड को डा. राधाकृषण शिक्षक रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया.
इस दौरान परमेश्वर पाण्डेय सुशीला देवी इण्टर कालेज के प्रबंधक परमेश्वर पाण्डेय जी व मैनेजर दिनेश तिवारी जी ने भी बच्चों को हिन्दी की अपने समाज व दैनिक जीवन मे उपयोगिता के बारे मे बताया तथा सदैव मातृभाषा से जुड़े रहकर अपने कामयाबी को प्राप्त करने की सीख दिये.
इस दौरान शिक्षण संस्थान के सैकड़ो छात्र छात्राये उपस्थित रही.
- आप निचे घंटी पर क्लिक कर allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?








