अटूट सनातन युवा महासभा रजि के संस्थापक / अध्यक्ष आशुतोष सनातनी हिन्दू व उनके सहयोगी राष्ट्रीय सहअध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने सभी सनातनी संगठनों को मिलकर एक मंच पर लाने की नई पहल की शुरुआत की..?

दिल्ली:- अटूट सनातन युवा महासभा रजि. के संस्थापक अध्यक्ष श्री आशुतोष सनातनी हिन्दू जी व उनके सहयोगी राष्ट्रीय सहअध्यक्ष श्री अविनाश गुप्ता जी और अटूट सनातना युवा महासभा रजि० के सह-संस्थापक/राष्ट्रीय प्रभारी श्री शिवम हिंदू एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष / कोषाध्यक्ष श्री आशीष हिंदू जी ने मिलकर एक नई पहल की शुरुआत की।

जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष के सभी हिन्दू संगठन व जातीय हिन्दू संगठन व हिन्दू ट्रस्ट समितियां आदि के प्रमुख जैसे संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यवस्थापक जी को एक मंच पर जोड़ने का कार्य किया जायेगा जिसका नाम संपूर्ण भारत हिन्दू संगठन व हिन्दू जातीय संगठन, समस्त संस्थापक अध्यक्ष, व्यवस्थापक, निर्णय मंच रखा जायेगा,
सभी हिंदू संगठनों के संस्थापक अध्यक्ष व्यवस्थापक गढ़ों से निवेदन है आप इस कार्य को पूर्ण करने व कराने में अपना सहयोग कीजिये इसके कई हिन्दू हितार्थ देश हितार्थ उद्देश्य हैं आप सबके जुड़ने के बाद तुरंत कार्य प्रारम्भ हो जायेगा इसका सबसे बड़ा फायदा अनेकता में एकता सभी संगठन जैसे चल रहे वैसे चलेंगे कोई विलय नहीं किया जायेगा बस एक जगह से निर्णय लेकर अपने अपने संगठनों से एक तय तारीख पर अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठा सकेंगे व अपने विरोधियों के लिए कार्यवाही करवा सकेंगे,

जिसमें हमारी बहुत बड़ी एकता दिखाई देगी हम अलग अलग होते हुए भी एक ही दिखेंगे इसलिए आप सभी संस्थापक अध्यक्ष व्यवस्थापक जल्द से इस कार्य को पूर्ण करने में सहयोग कीजिये।

अभी तक 24 प्रमुख संगठनों का सहयोग प्राप्त हो चुका है। सभी संगठनो से निवेदन किया कि आप साथ आईये जल्द से जल्द जुड़िये । यहाँ जुड़ने के लिए संपर्क सूत्र:- 8708848205, 8800262192, 9336777411
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना..?
यह भी पढे.. .अटूट सनातन युवा महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ गठन








