केंद्र सरकार मुद्दों पर बात नहीं करती ये सिर्फ जनता को गुमराह करती:-प्रियंका गांधी,
गोरखपुर। गोरखपुर के सहारा इस्टेट के मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की केंद्र सरकार मुद्दों पर बात नहीं करती ये सिर्फ जनता को गुमराह करती है।
प्रियंका ने कहा कि आज देश में 70 करोड़ बेरोजगार हैं।
लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी इस पर बात नहीं करते। इन्होंने किसानों की आय दोगुना करने की बात की थी, लेकिन आज वे पहले से भी गरीब हो गए हैं। लेकिन, मोदी उनके बारे में बात नहीं करते। प्रियंका ने कहा, मोदी कहते हैं कि सारा देश उनका परिवार है, लेकिन वे कभी परिवार की परेशानियों के बारे में बात नहीं करते। अब वक्त आ गया है कि उन्हें बेरोजगार और किसान बता दें कि बेरोजगारी और किसानों की पीड़ा क्या है।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा के नेता संविधान बदलने की बात करते हैं, पर हम आपसे जुड़े मुद्दों की बात करते हैं। हम बताते हैं कि हम सत्ता में आए तो वे रोजगारों के लिए क्या करेंगे। हमारी सरकार महिलाओं के खाते में हर साल एक लाख रुपये देगी। किसानों की कर्ज़ माफी और कृषि उत्पादों से जीएसटी हटाएंगे। शिक्षा के लिए लिया गया कर्ज माफ करेंगे। मजदूरों की दिहाड़ी कम से कम 400 रुपये कराएंगे।
यह भी पढे…?जंयन्ती विषेश:- अमेरीका की स्वतन्त्रता से प्रेरित, गदर पार्टी के अगुआ “वीर करतार सिंह सराभा” की जंयन्ती पर विशेष प्रस्तुति, पढे..कैसे गदर पार्टी सैकड़ो मजदूर क्रान्तिकारी फांसी पर हँसते-हँसते चढ़ गए
इंडिया गठबंधन के सहयोगी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मंच से संबोधन करते हुए कहा, जो मीट का एक्सपोर्ट करते हैं, उनसे 250 करोड़ रुपये वसूल लिए और हमें आपको वैक्सीन लगवा दी। अब वही कंपनी कह रही है हम वैक्सीन वापस ले लेंगे। लगी वैक्सीन शरीर से कैसे खीचेंगे? आरोप लगाया, ये वो सरकार है, जो डराने के लिए बुलडोजर लेके आती है, लेकिन अगर एक भी परीक्षा लीक करने वाले पर कोई बुलडोजर चला हो हो बताएं? ये सरकार ने पेपर लीक करवाए हैं। सरकार ने युवाओं का एक तिहाही जीवन बर्बाद कर दिया।
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow करके नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?
दिनेश चन्द्र मिश्र की रिपोर्ट:-





