जयन्ती विषेश: 9 मई को गोरखपुर रेलवे-स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अगुआई मे होगा सम्पन्न

गोरखपुर और बांसगांव मे मनाई गई महाराणा प्रताप की 148वी जयन्ती, सांसद रविकिशन ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के साथ गोरखपुर रेलवे-स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप चौक पर किया माल्यार्पण, राजकीय अवकाश का किया मांग
गोरखपुर और बांसगांव मे मनाई गई महाराणा प्रताप की 148वी जयन्ती, सांसद रविकिशन ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के साथ गोरखपुर रेलवे-स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप चौक पर किया माल्यार्पण, राजकीय अवकाश का किया मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कल मनाई जाएगी महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती

गोरखपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती गुरुवार दिनांक 9 मई 2024 को गोरखपुर रेलवे स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए हर्षो उल्लास के साथ मनाई जाएगी।

यह भी पढे…क्या आप जानते है.? गोरखपुर विश्वविद्यालय का बहुत ही रोचक इतिहास और स्थापना काल रहा है..?

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के गोरखपुर जिलाध्यक्ष लालू सिंह, उमेश सिंह जिलाध्यक्ष बौद्धिक प्रकोष्ठ, विनय चंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार सिंह वरिष्ठ महामंत्री, राणा रंजीत सिंह महामंत्री, अनुज सिंह मंडल अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, दीपक चंद जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ द्वारा एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि सभी ब्लॉक और तहसीलों पर जिन स्थानों पर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित है वहां अथवा जहाँ नहीं है वहां उनके चित्र पर माल्यार्पण करके वीर शिरोमणि की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

महाराणा प्रताप
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के गोरखपुर जिलाध्यक्ष लालू सिंह

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आह्वान किया गया है कि सभी लोग निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती को हर्षो उल्लास के साथ मनाएं।

निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए…?

किसी भी प्रकार का न्युज आर्टिकल और विज्ञापन इस पोर्टल पर प्रकाशित कराने के लिए सम्पर्क करे..+916386712236

दिनेश चन्द्र मिश्र की रिपोर्ट गोरखपुर:-

Leave a Comment