अंशिका बनीं हाईस्कूल में गोरखपुर की टॉपर, प्रदेश में हासिल की आठवां स्थान
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। यूपी बोर्ड ने दोपहर दो बजे 10वीं व 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी बोर्ड परिषद ने जारी की है। इसमें गोरखपुर जिले के रामपुरवां खजनी की अंशिका ने 97.19 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
अन्य यूपी बोर्ड से जुड़ी न्युज के लिए यहा क्लिक कीजिए…?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) ने शनिवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 10वीं की परीक्षा में अंशिका यादव गोरखपुर टॉपर बनी हैं। रामपुरवां खजनी की अंशिका ने 97.19 प्रतिशत अंक हासिल किया है।

वहीं, शबनम मेमोरियल इंटर कॉलेज बड़हलगंज के छात्र रामपाल यादव 96.50 प्रतिशत अंक हासिल कर गोरखपुर के दूसरे टॉपर बनें हैं। इसी तरह अदिति गौर 96.33 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे नंबर पर रहीं। अदिति आदर्श इंटर कॉलेज हाटा बाजार की छात्रा हैं। जनपद में हाइस्कूल का रिजल्ट 86.87 तथा 75.49 प्रतिशत बना हैं।
निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना
बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को 10वीं व 12वीं का रिजल्ट घोषित किया। जिसमें 89.55 प्रतिशत हाईस्कूल तथा 82.60 प्रतिशत इंटर के विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
- किसी भी प्रकार के न्युज आर्टिकल और विज्ञापन इस पोर्टल पर प्रकाशित कराने के लिए सम्पर्क करे +916386712236




