अपराधिक नहीं क्रांतिकारी छवि के नेता है अजय कुमार सिंह उर्फ पिंटू,
लखनऊ: कुशीनगर: भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे को अखिलेश ने दिया टिकट, अपराधिक नहीं क्रांतिकारी छवि के नेता है अजय कुमार अजय कुमार सिंह उर्फ पिंटू,
पढ़े कैसे किसी की छवि भाजपा मीडिया खराब करती है.
लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने अपनी लिस्ट में कुशीनगर लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया, जिसमें भाजपा के पूर्व विधायक कद्दावर नेता स्वर्गीय जन्मेजय सिंह के बेटे के ऊपर अखिलेश यादव ने 2022 विधानसभा के बाद अब लोकसभा में भी विश्वास दिखाया है। इसकी सूचना आते ही तमाम मीडिया अपने-अपने हिसाब से प्रत्याशियों का आकलन करने लगी। ऐसी कई न्यूज एजेंसी है जो दूर बैठे ही किसी की छवि को बना बिगाड़ देती है..?

इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के कुशीनगर के प्रत्याशी अजय कुमार सिंह को गुंडा माफिया इनामी बदमाश इत्यादि प्रकार के हैडलाइन चलाने लगी, सवाल यह नहीं है कौन क्या है, अगर यही टिकट बीजेपी से मिलती तो क्या इसी प्रकार की हेडलाइन होती । यह विचारणीय में विषय है,
केस क्या है अजय सिंह के उपर
पुलिस की FIR के अनुसार 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी प्रत्याशी का प्रचार करने वाले गोरखपुर निवासी मयंक ओझा और सुनील ओझा अपने कुछ साथियों के साथ 2 मार्च की रात देवरिया विधानसभा के गौरीबाजार के करमाजीतपुर के पगरा टोला पर एक कार्यक्रम में पहुंचे थे ! जहां कुछ लोगों ने यह अफवाह फैला दी कि पैसा बंट रहा है. जिसके बाद सपा प्रत्याशी के बड़े भाई श्री प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और अपने छोटे भाई सपा प्रत्याशी अजय प्रताप को भी फोन कर दिया कुछ ही समय में सपा प्रत्याशी अपने अन्य समर्थको के साथ गांव पहुंच कर मयंक व उनके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिए मयंक ओझा ने आरोप लगाया कि सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह ने मयंक व उनके साथियों को जानमाल की धमकी देते हुए रुपया, लाइसेंसी पिस्टल भी लूट ली और मारपीट की,
इसमे कितनी सच्चाई है यह तो कोर्ट ही बता सकता है, पर इस तरह की घटना चुनावी कैम्पेन मे कोई नया नही है, पर इतनी सी बात को लेकर किसी एक पक्ष के प्रत्याशी को लोकतंत्र के चौथै स्तंभ मिडिया को चोर लुटेरा गुन्डा इत्यादी प्रकार का हेडलाइन चलाना शोभा नही देता
आप पढना सुरू कर चुके है bharat ki lagam news: अन्य खबरो को लिये यहा क्लिक कीजिए
कुशीनगर कें त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
कुशीनगर लोकसभा सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य भी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद विजय दुबे को ही प्रत्याशी बनाया है। यानी कुशीनगर में अब सपा-भाजपा के प्रत्याशियों और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है।
कौन हैं अजय प्रताप सिंह
अजय सिंह सैंथवार “क्षत्रिय” समाज से आते हैं। वह पूर्व विधायक स्व. जन्मेजय सिंह के बेटे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर देवरिया से चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता नहीं मिली। इनकी प्रसिद्धी किसान नेता , युवा नेता के रूप मे क्षेत्र मे व्याप्त है, वही पिता के देहांत के बाद जब बीजेपी ने भाव नही दिया तो वह निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुके है, पार्टी कोई भी हो अजय सिंह को सपोर्ट करने वाले हर तबके के लोग है।
निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर लिजिए




