Gorakhpur top ten news: गोरखपुर: दिनभर की 10 बड़ी ख़बर पढे अब मात्र एक क्लिक पर विस्तार से

गोरखपुर की दिन भर की 10 बड़ी खबरें एक क्लिक में
गोरखपुर की दिन भर की 10 बड़ी खबरें एक क्लिक में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

1- आपके पार्सल में कोकिन है  चढ़ावा दीजिए वरना जाएंगे जेल
गोरखपुर: मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टर के पास एक whatshop कॉल आई। कॉल करने वाले ने डाॅक्टर से बोला कि आपके नाम और पते से एक कुरियर विदेश भेजा जा रहा था, जिसे कस्टम विभाग ने पकड़ा है।
इसके पैकेट में कोकीन समेत अन्य कई अवैध नशीले पदार्थ भी मिले हैं। अभी थोड़ी देर में पुलिस आपके घर पहुंचने वाली है। अगर जेल जाने से बचना चाहते हैं तो तुरंत एक लाख रुपए का चढ़ावा भेजिए। यह सुनकर डॉक्टर पहले तो घबराए लेकिन फिर किसी धोखाधड़ी की आशंका में 19 मार्च को साइबर थाने में इसकी सूचना दी।

2-  नौका बिहार में नहीं होगा स्पीड बोट का संचालन, लाइसेंस निरस्त

मानक से अधिक पर्यटक बिठाकर उनकी जान जोखिम में डालने और बिना अनुमति जेट स्की एवं बड़ी बोट (मोटर बोट) का संचालन करने पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने रामगढ़झील में स्पीड बोट का संचालन करने वाली फर्म का लाइसेंस निरस्त कर दिया है ! साथ ही फर्म को ब्लैक लिस्ट भी कर दिया गया है. प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने रविववार को संचालक को तत्काल प्रभाव से नया सवेरा के प्लेटफार्म नंबर 6 से स्पीड बोट का संचालन रोकने और प्लेट फार्म को खाली करने का आदेश जारी किया !

3- एंटी करप्शन टीम ने किया जेई को गिरफ्तार, ले रहा था 50 हजार का घुस

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र गोला बाजार विद्युत उप स्टेशन हरिहरपुर में तैनात जेई अश्वनी पांडेय को एंटी करप्शन की टीम ने शहर के पुरानी तहसील के पास से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस जेई को लेकर कोतवाली आई और कागजी कार्रवाई कर रही है। द्युत उप स्टेशन हरिहरपुर में तैनात जेई अश्वनी पांडेय को एंटी करप्शन की टीम ने शहर के पुरानी तहसील के पास से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस जेई को लेकर कोतवाली आई और कागजी कार्रवाई कर रही है।

4- फॉगिंग से मच्छर नही मरते, सेहत के लिए नुकसानदायक

मच्छरों के प्रकोप से पूरा शहर परेशान हैं. नगर निगम का दावा है कि हर जगह फॉगिंग कराई जा रही है लेकिन इसकी सच्चाई गोरखपुर के लोग भलीभांति जान रहे हैं! वही मच्छर से परेशान लोग नगर निगम को कोस भी रहे हैं ! हालांकि जिस फॉगिंग के लिए पब्लिक परेशान हैं, उसका असर मच्छरों पर नहीं होता है. वह बेकार है, धुएं से सिर्फ थोड़ी देर के लिए मच्छर भाग जाते हैं. धुआं हटते ही फिर मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है. ऐसा हम नहीं बल्कि गोरखपुर यूनिवर्सिटी के जूलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. रविकांत का कहना है. उन्होंने बताया कि शोध में पाया गया है कि फॉगिंग सेहत के लिए बहुत खतरनाक है !

5- एकतरफा प्यार मे युवक ने हदे पार की, फोन न उठाने पर युवती का किया हत्या

महावीर छपरा गांव के पूर्व प्रधान व भाजपा नेता के घर काम करने वाली 18 वर्षीय युवती की बुधवार की रात ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सर्विलांस की मदद से जांच करने पर पता चला कि दूसरे से नजदीकी बढ़ने और बात करने के संदेह में नाबालिग प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया है। बता दे कि बुधवार की सुबह आंचल के काम पर न आने के बाद पूर्व प्रधान व स्वजन ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। कुछ देर बाद पूर्व प्रधान के टिनशेड में खून से लथपथ आंचल का शव मिला। बेलीपार थाना, फोरेंसिक व क्राइम ब्रांच की टीम के साथ पहुंचे एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। सर्विलांस की मदद से छानबीन करने पर पता चला कि रात में आठ बजे मोबाइल फोन पर आंचल की लालपुर गांव के 17 वर्षीय किशोर से हुई थी। पकड़ा गया आरोपित इंटरमीडिएट का छात्र है।महावीर छपरा स्थित कालेज में पढ़ाई करने के साथ ही चौराहे पर स्थित दुकान पर बेल्डिंग का काम करता था।दुकान पर रहने के दौरान ही आंचल से उसकी जान पहचान हो गई। छह माह पहले किशोर काम करने के लिए जयपुर चला गया। दिसंबर 2023 में घर लौटा तो आंचल के पास फोन किया लेकिन उसने काल रिसीव नहीं किया।

6- गरीबी मे चटनी के साथ 6 लोगो ने खाई जहर, कर्ज था वजह

सहजनवा के तीतनापार गांव में बिती रात कर्ज में डूबे रामानंद ने पत्नी और चार बच्चों के साथ जहर खा लिया. एक ही परिवार के छह लोगों के जहर खाने की सूचना जब गांव में फैली तो कोहराम मच गया! आनन-फानन में अन्य भाइयों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं गांव के लोग भी इस घटना से सन्न रह गए. पहले तो किसी को समझ में नहीं आया कि यह क्या हो गया हालांकि बाद में धीरे-धीरे कर्ज की वजह से आत्महत्या के प्रयास की बात आई ! रामानंद के एक भाई ने बताया कि भीटी के रहने वाले एक यादव परिवार से उसने मुर्गी फार्म खोलने को एक वर्ष पहले तीन लाख रुपये ब्याज पर लिए थे, जो बढ़ते-बढ़ते अब लाख हो गया. रुपये मांगने पर मानसिक दबाव बढ़ने लगा और इसके लिए उसे अपनी पांच डिसमिल जमीन भी बेचनी पड़ी. फिर भी कर्ज से राहत नहीं मिली. आखिरकार उसने परिवार समेत चटनी में चूहा मारने की दवा मिलाकर खुद और पत्नी व बच्चों को खिला दिया !

7-  रिहायशी झोपड़ी में लगी आग , हजारों का सामान जला

गीडा थाना क्षेत्र के  पुलिस चौकी के अन्तर्गत गुरौली गाँव में शुक्रवार की शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई , जिसके कारण रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई जिसमें रखा हजारों का सामन जलकर खाक हो गया । मिली जानकारी के अनुसार सुग्रीव निषाद पुत्र स्व. रामदुलारे की पुत्री शुक्रवार को शाम करीब छह बजे खाना बना रही थी । गैस सिलेंडर मे आग लग गई , और गैस सिलेंडर भी फट गया , जिसके कारण घरेलू सामान , नगदी पैसा , अप्रैल में लड़की की शादी थी , जिसका सामान समेत हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया । आग का धूआँ देख ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया । कोई जनहानि नहीं हुआ । सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स , लेखपाल , कानूनगो पहुंच कर जाँच पड़ताल किया ।

8-  गीता प्रेस गोरखपुर में नवरात्रि से पहले ही 2 लाख दुर्गा सप्तशती पुस्तको का हुआ बुकिंग

9 अप्रैल से शुरू हो रही वासंतिक नवरात्रि के पहले गीता प्रेस प्रबंधन अपने पाठकों तक दुर्गा सप्तशती की पुस्तक पहुंचने की तैयारी में जुटा है। नवरात्र आगमन पर दुर्गा सप्तशती की मांग बढ़ जाती है। पिछले वर्ष वासंतिक नवरात्र के अवसर पर एक लाख 46 हजार दुर्गा सप्तशती की प्रतियों की बिक्री हुई थी, वहीं इस बार देश के अलग-अलग पुस्तक केंद्रों से दो लाख से अधिक दुर्गा सप्तशती की मांग की गई है।

9- दुष्कर्म के अभियुक्त को आजीवन कारावास

गोरखपुर: अनुसूचित जाति की बच्ची को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के जुर्म में विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट राहुल आनंद ने पीपीगंज थाना क्षेत्र के मखनहा टोला झंगहा निवासी अभियुक्त लक्ष्मण साहनी को आजीवन कारावास एवं 60 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न देने पर अभियुक्त को एक साल छह माह का कारावास अलग से भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक राघवेंद्र त्रिपाठी एवं अरविंद कुमार श्रीवास्तव का कहना था कि घटना 25 जुलाई 2014 की रात की है। अभियुक्त वादिनी की नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

10-  क्या रवि किशन फिल्म और राजनीति दोनो एक साथ कर रहे है !
लोकसभा चुनाव मे भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने रवि किशन के नाम पर दूसरी बार मोहर लगाकर उन्हें दोबारा चुनाव मैदान में उतारा है ! इसके लिए उन्होंने गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का केन्द्रीय चुनाव कार्यालय भी तारामंडल मे खोल दिया है. इसका उद्घाटन जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते है ! रवि किशन की नई फिल्म महादेव का गोरखपुर भी आज रिलीज हो गई है, जिसमे वह डबल रोल मे नजर आ रहे है, यह फिल्म हिन्दी से लेकर भोजपुरी इन्डस्ट्री मे तहलका मचा दिया है ?

आप पढ़ रहे है भारत की लगाम न्यूज का गोरखपुर टॉप टेन न्यूज : toptennews: अन्य न्युज पढने के लिए यहा क्लिक कीजिए

कोई न्यूज हमारे पास भेजने के लिए इ-मेल करे – bharatkilagam01gmail.com

+916386712236

PRINC VIDYARTHI

#gorakhpur #toptennews #gorakhpurnews

Leave a Comment