आस्कर अवार्ड विनर रामचरण
आस्कर अवार्ड विनर रामचरण के लिए 10 करोड़ प्रति मिनट साऊथ फिल्म मेकर का बजट
आस्कर विनर साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी दिखाई देने वाली हैं। यह एक बिग बजट फिल्म हैं। खबरों के मुताबिक इस फिल्म के लिए मेकर्स ने पैसा पानी की तरह बहाया हैं। इस बिग बजट फिल्म को साउथ के मशहूर निर्देशक एस.शंकर निर्देशन कर रहे हैं। एस.शंकर ने इससे पहले ‘रोबोट’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन किया हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एस.शंकर के निर्देशन में बन रही राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘गेम चेंजर’ का बजट 250 करोड़ था। लेकिन बनते-बनते फिल्म का बजट बढ़ता ही चला गया और अभी भी फिल्म पूरी तरह से नहीं बन पाई हैं। मेकर्स रिलीज डेट भी अभीतक तय नहीं कर पाया हैं। हालांकि कहा जा रहा हैं कि फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने इस फिल्म के पांच गाने के लिए 50 करोड़ रुपया पानी की तरह बहा दिया हैं। गाने के अलावा फिल्म के एक्शन सीन के लिए भी मेकर्स ने जबरदस्त पैसा खर्च किया हैं। फिल्म के क्लाइमेक्स में एक ट्रेन का एक्शन सीन हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह एक्शन सीन 7 मिनट का हैं और इस 7 मिनट के एक्शन सीन के लिए मेकर्स ने 70 करोड़ रुपया खर्च किया हैं। साऊथ फिल्म मेकर कभी भी प्रोजेक्ट के साथ समझौता नही करते!
#Ramcharan #blockbuster_South_Indian_film #the_south_superstar







