काशी में पीएम ने कहा-नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है और देश के दुश्मनों के सामने काल भैरव भी बन जाता है
भारत की लगाम न्यूज़ वाराणसी:- ऑपरेशन सिंदूर महादेव के आशीर्वाद से पूरा हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता उन्हें समर्पित करने ही में काशी आया हूं। ये बात वाराणसी के बनौली में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह उनकी वाराणसी की पहली यात्रा है।
यह भी पढ़े:-कार अनियंत्रित होकर पलटी, ट्रक ने रौंदा, भतीजी का बर्थडे मनाकर आ रहे थे
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को याद करते हुए पीएम ने कहा कि इसमें 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना को सुनकर मेरा हृदय इस दुःख से अत्यंत व्याकुल था। उस दौरान बाबा विश्वनाथ से सभी शोक संतप्त परिवारों को यह कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना कर रहा था।
यह भी पढ़े :-उदयपुर फाइल्स के निर्माता अमित जानी को Y कैटेगरी की सुरक्षा, धमकियों के बाद केंद्र का फैसला
प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी के उनके मालिकों (जनता) से उन्होंने अपनी बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का वचन लिया था, जो अब पूरा हो चुका है। यह नया भारत है और ये नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है और देश के दुश्मनों के सामने काल भैरव भी बन जाता है। पीएम ने शिव के दो रूपों का जिक्र करते हुए कहा कि शिव, भोलेनाथ का अर्थ कल्याण है, लेकिन जब आतंक और अन्याय सामने होता है, तब महादेव रौद्र रूप धारण करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत का यही रौद्र रूप देखा है। भारत पर जो वार करेगा, वो पाताल में भी नहीं बचेगा।
यह भी पढ़े:-मोदी आज बन जाएंगे सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले दूसरे पीएम पहले नंबर पर हैं पं. नेहरू, इंदिरा का पीछे छूट जाएगा रिकॉर्ड
उन्होंने देश की एकता को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का आधार बताया। कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की एकता ऑपरेशन सिंदूर की ताकत बन जाती है। मंच से ही लोगों से पूछा कि क्या भारत की ताकत और ऑपरेशन सिंदूर से उन्हें गर्व नहीं होता है। उन्होंने बताया कि तस्वीरें देखी होंगी कि कैसे भारतीय ड्रोन और मिसाइलों ने सटीक वार करके आतंक के हेडक्वार्टर को खंडहर बना दिया। उन्होंने कहा कि आज भी पाकिस्तान के कई सारे एयरबेस आईसीयू में हैं।
बनना है तीसरी महाशक्ति तो अपनाना होगा स्वदेशी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के व्यापारियों और नागरिकों से आह्वान किया कि अगर हमें देश को दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनाना है तो इसके लिए हमें स्वदेशी को अपनाना ही होगा। यही महात्मा गांधी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पीएम मोदी के इस बयान को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ का जवान माना जा रहा है। पीएम ने कहा कि मैं आपका ध्यान वैश्विक हालातों पर ले जाना चाहता हूं। दुनिया में अस्थिरता का माहौल है। दुनिया के देश अपने-अपने हितों पर फोकस कर रहे हैं। भारत भी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। इसलिए भारत को भी अपने आर्थिक हितों को लेकर सजग रहना ही है।
3.75 लाख करोड़ सीधे किसानों के खातों में
पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश भर के 10 करोड़ किसान भाई-बहनों के बैंक खातों में 21,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अच तक 3.75 लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में, लगभग 2.5 करोड़ किसान लाभान्वित हुए हैं, जिन्हें इस योजना के तहत 90,000 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुए हैं। काशी के किसानों को लगभग १०० करोड़ रुपये मिले हैं।








