कन्नौज। बाढ़ के दौरान एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा में गिर गया। वह जब डूबने लगा तो वहां तैनात जवानों ने गंगा में छलांग लगाकर युवक को दो मिनट में बाहर निकाल लिया। यह हकीकत नहीं, बल्कि मॉकड्रिल थी। इसका आयोजन गुरुवार को महादेवी घाट पर किया गया। पुलिस, पीएसी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अभ्यास किया और लोगों को जागरूक भी किया।
यह भी पढ़े:-लापता छात्रा की पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
बारिश के साथ ही बाढ़ की आहट को देखते हुए प्रशासन ने निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। महादेवी घाट पर एडीएम आशीष सिंह के नेतृत्व में मॉकड्रिल कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। बाढ़ से बचाव के लिए गंगा किनारे हुई मॉकड्रिल हुई। इसमें बचाव दल और पीएसी के जवान ग्रामीण बनकर एक नाव में सवार हुए। नाव से एक युवक नदी में गिर गया और डूबने लगा, जिसे बचाव दल और पीएसी के जवानों ने नदी से बाहर निकाला। उसे तत्काल एंबुलेंस से बाढ़ राहत शिविर लाया गया।
यह भी पढ़े:-शासन के निर्देश पर 50 से कम छात्र संख्या वाले सरकारी स्कूलों की बनाई जा रही सूची
मॉकड्रिल में राजस्व एवं आपदा विभाग, पुलिस, खाद्य एवं रसद, मेडिकल, अग्निशमन, युवा कल्याण विभाग आदि विभागों ने अपने-अपने दायित्वों को पूरा किया। मॉकड्रिल के सफल आयोजन पीएसी, होमगार्ड (आपदा मित्रों), मेरा युवा भारत के स्वंयसेवकों, एनसीसी, भारत स्काउट गाइड, महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सहयोग रहा।
यह भी पढ़े:-अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर शुभांशु ने रचा इतिहास, भावुक माता-पिता बोले- उन पर नाज है
मॉकड्रिल : नाव से गिरे युवक को दो मिनट में बाहर निकाला

Shivam Agnihotri
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं




