बिल्हौर:-चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन और बिल्हौर ब्लॉक क्षेत्र के ऐसे प्राथमिक व जूनियर स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है, जिनमें छात्र संख्या 50 से कम हैं। शिक्षाधिकारियों के मुताबिक तहसील क्षेत्र में कम संख्या वाले इस तरह के करीब 92 स्कूल बंद होंगे।
यह भी पढ़े:-सडक सुरक्षा पर ईको भारत की टीम केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिली
खंड शिक्षाधिकारी बिल्हौर रवि कुमार सिंह ने बताया कि 68 ग्राम पंचायतों व नगर पालिका क्षेत्र में 133 प्राथमिक, 24 उच्च प्राथमिक और 34 कंपोजिट स्कूल हैं। इनमें लगभग 15 हजार से अधिक छात्र पंजीकृत हैं। शासन के निर्देश पर 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। उच्चाधिकारी यू डायस पर पंजीकृत बच्चों को आधार बनाकर कार्रवाई कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-महिला आयोग के द्वारा जनपद कन्नौज तहसील सभागार में महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ
अनुमान है कि बिल्हौर ब्लॉक में 31 स्कूलों के बच्चों को दूसरे स्कूलों से संबद्ध किया जाएगा। ककवन ब्लॉक के 25 ग्राम पंचायतों में 76 स्कूल हैं, इनमें 48 प्राथमिक, 14 उच्च प्राथमिक और 14 कंपोजिट स्कूल हैं। इनमें 16 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें 50 से कम छात्र संख्या है। शिवराजपुर ब्लॉक क्षेत्र के 64 ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत में 120 प्राथमिक, 17 उच्च प्राथमिक और 32 कंपोजिट स्कूल हैं। यहां दो स्कूलों में 50 से कम बच्चे हैं।
यह भी पढ़े:-शक्तिपुत्र महाराज की वाणी को यथार्थ में बदला पशुपालन विभाग का नाम अब हुआ गौपालन विभाग
वहीं चौबेपुर में करीब 21 स्कूलों में बच्चे कम बताए गए हैं। बेसिक शिक्षाधिकारी सुरजीत कुमार लगातार ऐसी स्कूलों को यू डायस और अन्य माध्यमों से सूचीबद्ध करने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।









