छिबरामऊ में मां दुर्गा की आरती में शामिल हुए आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज जी एवं राष्ट्रीय महासचिव शिवम अग्निहोत्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इन्द्रा आवास कॉलोनी में मां दुर्गा की आरती कर लिया आशीर्वाद, संगठन के पदाधिकारियों एवं भक्तगणों की रही उपस्थिति

भारत की लगाम न्यूज़
छिबरामऊ, कन्नौज। छिबरामऊ की पावन धरती पर आज आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य श्री राजेश महाराज जी तथा राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवम अग्निहोत्री जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर इन्द्रा आवास कॉलोनी में मां दुर्गा की आरती में सम्मिलित होकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य मिला।

मां दुर्गा की आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मां भगवती की आराधना की तथा परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस धार्मिक आयोजन ने सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।

इस अवसर पर आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद के जिला अध्यक्ष श्री हिमांशु गुप्ता, जिला संरक्षक श्री विजय सिंह चौहान जिला कार्यकारणी सदस्य युवा मोर्चा श्री कुशाग्र श्रीवास्तव जी सहित संगठन के जिला स्तर के सदस्य एवं अन्य भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने मां दुर्गा की आरती में सहभागिता कर धर्म एवं संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज जी एवं राष्ट्रीय महासचिव शिवम अग्निहोत्री जी की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सेवा की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर भक्तों ने जय माता दी के जयकारों के साथ मां दुर्गा का स्मरण किया।

जय माता दी! 🚩

आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद
सनातन संस्कृति का संरक्षण, समाज सेवा और संगठन की एकता हमारा संकल्प।

Leave a Comment

Ratnesh Kumar Panday bjp gorakhpur