Gorakhpur: सुधा मोदी ने युवा जनकल्याण समिति के तत्वाधान मे चित्रकला प्रतियोगिता मे सफल बच्चों को किया पुरस्कृत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चित्रकला प्रतियोगिता मे सफल बच्चों को किया गया पुरस्कृत

राजकुमार आर्य – गोरखपुर खजनी

 Gorakhpur:- तिरंगा चित्रकला व देशभक्ति कविता पर आधारित प्रतियोगिता मे सफल रहे स्कूली 53 नन्हे प्यारे बच्चों मे युवा जनकल्याण समिति द्वारा प्रमाण पत्र व मेडल वितरण कर उनके प्रतिभा का सम्मान किया गया. विगत माह युवा जनकल्याण समिति के संस्थापक पं. बृजेश पाण्डेय जी के आह्वान पर अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय द्वारा स्वतंत्रता पखवारा के अन्तर्गत आजाद चौक रुस्तमपुर के एक निजी विद्यालय मे नर्सरी से पाँचवीं तक के बच्चों मे प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसके परिणाम स्वरुप संस्था की संरक्षिका वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी के हाथों 53 बच्चों को पुरस्कृत किया गया.

संस्थाध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने बताया की बच्चों मे देश के प्रति सम्मान व जागरुकता हेतु इस प्रतियोगिता को कराया गया था जिसमे अधिक बच्चों को मेडल सर्टिफिकेट व खाद्य सामग्री देकर उनके मनोबल को बढ़ाने का कार्य किया गया है.मेरीगोल्ड मांटेसरी की डायरेक्टर प्रतिमा पाण्डेय व उनके सहायकों के सहयोग से प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ. इस दौरान वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफल बच्चों को ऐसे ही भविष्य मे सभी प्रतियोगिता मे प्रदर्शन करने की बात कहीं,बच्चों की नींव को मजबूत करना शिक्षक का कार्य है जो ऐसे बच्चों को देश के प्रति अच्छी सोंच रखने के लिए प्रेरित करते है.

यह भी पढे….यूपी में 20 साल पुराना दबंग के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, 22 दुकानें ध्वस्त

आप नीचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?

Leave a Comment