यूपी में 20 साल पुराना दबंग के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, 22 दुकानें ध्वस्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

BKL NEWS network UNNAO : यूपी में 20 साल पुराना दबंग के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, 22 दुकानें ध्वस्त; SDM की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शनिवार को बुलडोजर की कार्रवाई की गई। मौरावां में बसहा तिराहे पर अवैध रूप से बनी 22 दुकानों को शनिवार को ध्वस्त कर दिया गया। एसडीएम उदित नारायण सेंगर के नेतृत्व में तहसील प्रशासन ने ग्राम समाज की भूमि को खाली कराया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चलाए गए बुलडोजर से क्षेत्र के अवैध कब्जेदारों में खलबली मच गई।
20 दुकानें ध्वस्त; SDM की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण को किया गया ध्वस्त

एसडीएम की मौजूदगी में बसहा तिराहा के पास हुई कार्रवाई
पुलिस और पीएसी बल की मौजूदगी में गिराया गया निर्माण
संवाद सूत्र, मौरावां। पुरवा-मौरावां मार्ग स्थित बसहा तिराहे पर अवैध कब्जा कर करीब 20 वर्षों से बनीं 22 दुकानों पर शनिवार को बुलडोजर चला। एसडीएम उदित नारायण सेंगर की अगुआई में तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम समाज की भूमि को खाली कराया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तहसील प्रशासन द्वारा चलाए गए बुलडोजर से क्षेत्र के अवैध कब्जेदारों में खलबली मच गई।
मौरावां के बसहा तिराहा पर करीब एक सैकड़ा से अधिक दुकानें संचालित हैं। यहां की भूमि पुरवा ब्लाक की मुरैता ग्राम पंचायत के अधीन है। इसी स्थान पर भूमि संख्या 217 ग्राम समाज में दर्ज है। जिसपर करीब 20 वर्ष पूर्व बनाई गई दुकानों के विरुद्ध ग्राम पंचायत ने तहसील में बेदखली का वाद दायर किया था।
प्रशासन ने 15 दिन पहले जारी किया था नोटिस
अवैध कब्जेदारों को 15 दिन पूर्व नोटिस थमाते हुए कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने आदेश दिया था। इसके बाद भी कब्जेदारों के स्वयं कब्जा नहीं हटाया। जिसके बाद शनिवार को एसडीएम उदित नारायण सेंगर की मौजूदगी में 10 थानों के पुलिस व पीएससी बल मौके पर पहुंचा। जहां एसडीएम के निर्देश पर अवैध रूप से बनी 22 दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया।
आंखों के सामने दुकानें गिरने का मंजर देख इनके कब्जेदार नजारा देखते रहे पर विरोध करने की हिम्मत न जुटा सके। कार्रवाई के दौरान पीएसी के अलावा पुरवा, अजगैन, दही, असोहा, मौरावां, सोहरामऊ, सदर कोतवाली, बीघापुर, बिहार थाना का फोर्स, फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद रहा। इसी लाइन बीच में प्रशासन ने चार दुकानों पर बुलडोजर नहीं चलाया। जिससे वह सुरक्षित है। इनके लिए लोगों में पक्षपात किए जाने को लेकर चर्चा रही।
गरीब व विधवा पट्टेधारकों की भी भूमि एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि मौरावां स्थिति बसहा तिराहे के पास की भूमि पर राजू पुत्र नूर मोहम्मद आदि ने कब्जा कर रखा था। उक्त भूमि गांव के ही कुछ गरीब व विधवा पट्टाधारकों की थी। जिसे कब्जा मुक्त करा दिया गया है। जिसे पुन: पट्टा धाराकों को दिलाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। जिससे अब न्याय मिला Bkl news network

Leave a Comment