Bkl news network:- आखिर क्यो अब पी एम मोदी… है निशाने पर जॉर्ज सोरोस के ?
Who is George Soros: अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने गौतम अडानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की. एक कार्यक्रम में सोरोस ने कहा कि अडानी पर पीएम मोदी को विदेशी निवेशकों और संसद में सवालों के जवाब देने होंगे, ऐसे में जानना जरूरी है कि जॉर्ज सोरोस कौन हैं
अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस:- अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस को लेकर भारत में सियासत शुरू हो गई है. सोरोस ने कारोबारी गौतम अडानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए हैं. म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में जॉर्ज सोरोस ने कहा, ‘मोदी और अडानी करीबी हैं, अडानी ने शेयर बाजार में फंड जुटाने की कोशिश की, लेकिन वो फेल हो गए. अडानी पर स्टॉक में गड़बड़ी करने के आरोप हैं, उनके स्टॉक ताश के पत्तों की तरह ढह गए. मोदी इस मुद्दे पर चुप हैं, लेकिन उन्हें विदेशी निवेशकों और संसद में सवालों के जवाब देने होंगे..? और पढे..







