पुणे मे डेटा सेंटर बनाएंगे गौतम अडानी, डेटा सेंटर उभरता हुआ बिजनेस, इन कंपनियो के साथ 471 करोड़ मे जमीन खरीदारी हुई पुरी
देेश के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी का अडानी समूह महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक डेटा सेंटर बनाने जा रहा है. इसके लिए अडानी समूह ने जमीन की खरीदारी कर ली है. अडानी समूह ने डेटा सेंटर बनाने के लिए फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज से 25 एकड़ भूखंड की खरीद की है,
इतने करोड़ में फाइनल हुई डील
ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुणे में डेटा सेंटर लगाने के लिए जमीन का यह अधिग्रहण अडानी समूह की कंपनी टेराविस्टा डेवलपर्स ने किया है. खरीदा गया भूखंड 25 एकड़ से बड़ा है और पुणे के हवेली इलाके में पिम्परी इंडस्ट्रियल जोन में स्थित है. रिपोर्ट के अनुसार, जमीन का यह सौदा करीब 471 करोड़ रुपये में हुआ है. बताया जा रहा है कि अडानी समूह यहां डेटा सेंटर बनाने वाला है,
इसे भी पढे…4 रुपए मे 1 किलोमीटर दौड़ेगी आपकी कार, मुकेश अंबानी ने ,L&T कम्पनी के साथ बनाया मास्टर प्लान
डेटा सेंटर के लिए बनी ये जेवी
डेटा सेंटर बिजनेस को उभरता हुआ बिजनेस माना जा रहा है. अडानी समूह ने इस बिजनेस के लिए बड़ी योजना तैयार की है. इसके लिए अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने एजकॉनेक्स के साथ मिलकर एक जॉइंट वेंचर बनाया है. जेवी अडानी कॉनेक्स में दोनों की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी है. यह कंपनी चेन्नई, नवी मुंबई, नोएडा, विशाखापत्तनम और हैदराबाद जैसे शहरों में पहले ही डेटा सेंटर बनाने पर काम कर रही है. जेवी की योजना अगले दशक तक 1 गीगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर का नेटवर्क तैयार करने की है
- निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए







