सभी विधानसभा मे मतदान सकुशल संपन्न
राजकुमार आर्य – खजनी गोरखपुर
खजनी ब्लाक क्षेत्र में बढ़ते 41 डिग्री तापमान के बीच सूने पड़े मतदान केंद्रों पर दोपहर में भीषण गर्मी के कारण ज्यादातर मतदान केंद्रों पर पसरा सन्नाटा लेकिन शाम होते हुए पुनः खजनी रूद्रपुर सरया ग्राम सभा में मतदाता उमड़ पड़े एवं 51% प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मतदान केन्द्रों पर लगे सुरक्षाकर्मियों के द्वारा स्थानीय पत्रकारों को भी मोबाइल कैमरे के साथ बूथों के पास पहुंचने की इजाजत नहीं दी जा रही है। जबकि पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। पहले सिर्फ वोट पोल करते हुए फोटो या वीडियो बनाने की इजाजत नहीं होती थी। ज्यादा सख्ती से स्थानीय कर्मियों में रोष व्याप्त है बताया जाता है कि..
विधानसभा क्षेत्र खजनी के कुल 291 मतदान केन्द्रों के 407 बूथों पर साम को रफ्तार से मतदान हुआ। मतदान की सूचना बूथ संख्या 235 रग्घूपुर में सबेरे ईवीएम मशीन खराब होने से 15/20 मिनट देरी से मतदान प्रारंभ हुआ। मतदाताओं को कतार में इंतजार करना पड़ा।इसी क्रम में खजनी तहसील के बेलधाट शंकरपुर बूथ संख्या 327 पर 35% प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें दोनों बूथो पर 46%मतदान हुए।
डीएम एसएसपी खजनी विधानसभा में रहे भ्रमशील
संत कबीर नगर लोकसभा के सभी विधानसभा में आज छठवें चरण का मतदान सकुशल संपन्न हुआ जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर खजनी विधानसभा के सभी मतदान केंद्र पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मतदान केंद्र पर लगे अधिकारियों जवानों को हिदायत दिया कि मतदान केंद्र पर कोई भी मतदाता मोबाइल लेकर न जाए। खजनी सीओ एवं खजनी थाना प्रभारी कनौजिया फोर्स के साथ सुरक्षा में तैनात रहे।
SSP उत्तरी ,उत्तरी सर्कल में रहे भ्रमणशील
62 संत कबीर नगर लोकसभा के 325 खजनी विधानसभा के उत्तरी सर्कल के प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा प्रावि पचौरी प्रावि समुदा अन्य मतदान केंद्र पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों को चेक करने के लिए भ्रमणशील रहे। आज संत कबीर नगर लोकसभा सहित उत्तर प्रदेश के 14 लोकसभा में चुनाव सकुशल संपन्न हुआ संत कबीर नगर लोकसभा की गोरखपुर जनपद के खजनी विधानसभा पर भी आज छठवें चरण में मतदान सकुशल संपन्न हुआ जहां पुलिस अधीक्षक उतरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ बराबर भ्रमशील रहे जिससे उत्तरी सर्कल में सकुशल चुनाव संपन्न हुआ।
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए..? और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना..?





