बीजेपी, कांग्रेस, समेत अन्य विपक्षी दलों का चुनावी घोषणा पत्र सिर्फ छलावा होने के साथ हवा हवाई:-मायावती
मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर मे विशाल जनसभा, दिखा हजारों-हजार का हुजूम..?
गोरखपुर। शनिवार को गोरखपुर के रामगढ़तल क्षेत्र के चंपा देवी पार्क में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों का चुनावी घोषणा पत्र सिर्फ छलावा होने के साथ हवा हवाई है।
बहुजन समाज पाटी चुनाव में घोषणा पत्र जारी करने में नहीं सत्ता में आने पर काम करने में विश्वास रखती है।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि सभी विपक्षी दल पूंजीपतियों एवम् धन्ना सेठों के पोषक हैं। इसका खुलासा इलक्ट्रोलबॉन्ड से हो चुका है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा आरक्षण विरोधी है।
सत्ता में रहते हुए उसने पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त किया। जिसका जवाब जनता देगी।
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए…?





