जौनपुर के वरिष्ठ दिवंगत पत्रकार आशुतोष जी को पत्रकार एकता संघ गोरखपुर के पत्रकारो ने दी श्रद्धांजलि, सरकार से दिवंगत पत्रकार के परिवार को 50 लाख नगद और नौकरी की रखी शर्त..?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पत्रकार एकता संघ गोरखपुर के पदाधिकारी ने दिवंगत पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि , दिवंगत पत्रकार के परिवार को आर्थिक सहायता देने की किया मांग

दिनेश चन्द्र मिश्र की रिपोर्ट:-

गोरखपुर। दिवंगत पत्रकार श्री आशुतोष जी की निर्मम हत्या कर दी गई जिसमें बाजार में सरेआम गोलियों से भून दिया गया। पत्रकार एकता संघ के काफी विरोध करने के बाद मुख्य आरोपी पकड़ा गया एवं पुलिस के गिरफ्त से भाग भी गया था लेकिन पुनः फिर पकड़ लिया गया यह प्रशासन के ऊपर सवालिया निशान खड़ा करता है।

निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?

जिसमे पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारी ने नगर निगम के प्रांगण में 2 मिनट का मौन धारण किया। एवं प्रदेश सरकार से यह आग्रह किए हैं कि उक्त आरोपी को फांसी की सजा दी जाए एवं भागे हुए आरोपी को भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए एवं उनके परिवार को एक नौकरी एवं 50 लाख रुपए दिया जाए जैसे उनके परिवार की आर्थिक सहायता हो सके।

यह भी पढे…गोरखपुर: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने लगाया निशुल्क प्याऊ,  

सभी पत्रकारों ने यह कहा है कि जब तक कोई कार्यवाही नहीं होती है एवं पीड़ित पत्रकार के परिवार को प्रदेश सरकार के द्वारा कुछ आश्वासन नहीं दिया जाता है तब तक हम लोग प्रदेश सरकार से मांग करते रहेंगे।जिला एवं तहसील स्तर के सभी पदाधिकारियों द्वारा उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित किया।एवं उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किए।और इस निर्मम हत्या की सभी साथियों ने घोर निन्दा किए एवं प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा किए। जिसमे प्रमुख रूप राजेश श्रीवास्तव जी जिला अध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव जी संजय गुप्ता जी जिला महासचिव दबीर आलम जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल मंडल सचिव अजय कुमार गुप्ता तनवीर आलम युसूफ जी सत्येंद्र प्रताप सिंह दिनेश चंद्र मिश्रा गणेश शंकर अजय वर्मा जी अखिलेश ओझा जी दिनेश उपाध्याय जी कैंपियरगंज तहसील अध्यक्ष एडवोकेट रामानंद कुमार शिवेंद्र कुमार मिश्रा जी शमशुद्दोहा एवं जिले व तहसील के सभी पदाधिकारी श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहे।

यह भी पढे…? गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के शपथ ग्रहण एवं रजत जयंती समारोह, पत्रकारिता के समक्ष आज सबसे बड़ा संकट विश्वसनीयता का, ज्ञानेंद्र शुक्ल

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए…?

किसी भी प्रकार का न्युज,  विज्ञापन  और आर्टिकल इस पोर्टल पर प्रकाशित कराने के लिए सम्पर्क करे… +916386712236

bkl news network advertisement:-

Leave a Comment