नई दिल्ली; BJP मे शामिल हुए, चर्चित यूट्यूबर sun of bihar मनीष कश्यप, “कहा” माॅ ने मोदी को सौंप दिया…?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली,  बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने के लिए मनीष कश्यप गुरुवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी और अपनी माताजी के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे।
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, पार्टी सांसद मनोज तिवारी, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख और अपनी मां की मौजूदगी में मनीष कश्यप ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढे…गुरूकुल शिक्षा पद्धति और मैकॉले शिक्षा पद्धति मे अन्तर, प्रत्येक मात-पिता इसका तुलनात्मक अध्ययन अवश्य करे..?

भाजपा में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने कहा कि जब वह जेल में थे तो उनकी मां लड़ रही थी ,उन्हें पता है कि किसने मेरा साथ दिया।

उनकी मां ने ही कहा कि मनोज भैया (मनोज तिवारी) की बात नहीं काटनी है, इसलिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि वह कभी भाजपा के खिलाफ नहीं लड़े, बल्कि वह बिहार में परिवारवाद के खिलाफ रहे हैं।

मनीष कश्यप को भाजपा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष कश्यप ने हमेशा जनता के सरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाया है, हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बात की है, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने उनको बहुत दुख दिया है।

तिवारी ने यह भी कहा कि भाजपा ने हमेशा मनीष कश्यप का साथ दिया है।

और कहा की माॅ ने मुझे मोदी को सौंप दिया है, अब आगे की लडाई bjp के साथ मिल कर लडेगें…?

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए 

Leave a Comment