उन्नाव की अवैध में विस्फोट, 2 मंजिला इमारत ध्वस्त कर्मचारी 20 फीट दूर जा गिरे, 3 की हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl news network unnav: उन्नाव की अवैध में विस्फोट, 2 मंजिला इमारत ध्वस्त कर्मचारी 20 फीट दूर जा गिरे, 3 की हालत गंभीर
उन्नाव में गुरुवार सुबह अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। धमाका इतना भयानक था कि दो मंजिला पूरा मकान ढह गया। 2 कर्मचारी उछलकर 20 फीट दूर जा गिरे। मलबे में 4 लोग दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और 3 थानों की पुलिस के साथ SP सिद्धार्थ शंकर मीना मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। 2 घंटे की मशक्कत के बाद सभी को मलबे से निकाला गया। गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
घटना सुबह 11 बजे बारासगवर के करनाईपुर गांव में हुई। दमकल विभाग और पुलिस टीम जब रेस्क्यू में लगी थी, तब भी मलबे से थोड़ी-थोड़ी देर में धमाके हो रहे थे। इसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आई।
घटना की तस्वीरें देखिए…
ये एक कर्मचारी है, जो धमाके के बाद उछलकर 20 फीट दूर गिरा
धमाके के बाद धुआं और धूल छा गई
मलबे से निकालकर 3 गंभीर झुलसे लोगों को सीएचसी भेजा गया।
लोगों का रेस्क्यू किया।
पुलिस, दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया।
दमकल विभाग ने जेसीबी मंगाकर मलबे को हटाकर लोगों को बाहर निकाला।
घर में अवैध तरीके से बनाया जाता था पटाखा
मकान में धमाके की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। लोग घरों से भागकर बाहर आए। देखा तो मकान पूरी तरह से ढह गया था। सिर्फ धुआं और धूल ही दिखाई पड़ रही थी। लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी और खुद बचाव कार्य में जुट गए।
तीन की हालत गंभीर
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घर में अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। हादसे के वक्त घर में 4 लोग मौजूद थे। हादसे के बाद सुनील कुमार (42) निवासी ग्राम भवानीखेड़, मैहतू (25) निवासी ग्राम टेढ़ा थाना बारासगव और एक अन्य को सीएचसी बीघापुर भेजा गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल रेफर किया गया है। -bkl न्यूज
तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
SDM बीघापुर क्षितिज द्विवेदी ने बताया- सुनील कुमार के घर विस्फोट हुआ था। मलबे में दबे तीन लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है। जॉच जारी है bkl news network

Leave a Comment