Gorakhpur :- निर्भया सेना ने राजकुमार मोदनवाल को जिला सह मीडिया प्रभारी गोरखपुर बनायें गये

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

निर्भया सेना ने राजकुमार मोदनवाल को जिला सह मीडिया प्रभारी गोरखपुर बनायें गये

 

गोरखपुर? निर्भया सेना के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य रेल मंत्रालय भारत सरकार, पण्डित सतीश मिश्र ‘बाबा’ जी के दिशानिर्देश एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री की संस्तुति पर कद्दावर पत्रकार, गायत्री परिवार ‘समाज सेवी’ राजकुमार मोदनवाल को जिला सह मीडिया प्रभारी गोरखपुर के पद पर नियुक्ति प्रदान की जा रही है। जानकारी के अनुसार यहां बताना समीचीन है कि राजकुमार मोदनवाल गोरखपुर की पत्रकारिता जगत के दमदार हस्तियों में शुमार किए जाते हैं, आपकी कर्मठता , बेबाक बयानबाजी एवं लेखनी का लोहा गोरखपुर के सभी मिडिया परिवार मानते हैं। बाबा जी का स्पष्ट कहना है कि समाज की कुरीतियों को मिटा कर उसमें जागरूकता, समानता, भाईचारा एवं आपसी सौहार्द में मीडिया जगत का स्थान अद्वितीय है।

यह भी पढीए.. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 भारतीय जनता पार्टी द्वारा महाराष्ट्र की विभिन्न विधानसभा उम्मीदवारो की पहली की लिस्ट

मिडिया बंधुओं का निर्भया सेना विशेष आदर – सम्मान करती है, उनके प्रत्येक समस्याओं को उचित प्लेटफॉर्म के माध्यम से उठाकर उनकी सुख-सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखती है।

राजकुमार जी का नारी सुरक्षा, सम्मान के प्रति अटूट निष्ठा का भाव है, जिसे वह आजीवन निखारने के लिए निर्भया सेना के सदस्य बने थे। आपने गोरखपुर में निर्भया सेना को मजबूत करने के लिए बहुत ही परिश्रम किया है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि गोरखपुर ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश समेत भारत भर के आदर्श तथा जागरूक मिडिया को जोड़ने पर आप गंभीर होकर कार्य करेंगे। विशेषकर महिलाओं को तेजी से जोड़ा जाएगा। आपका निर्भया सेना एवं बाबा जी के प्रति समर्पण का भाव सदैव रहा है और कम समय में ही आप सेना के मजबूत सम्बल बन चुके हैं।आशा ही नहीं दृढ विश्वास है मोदनवाल जी आज और अभी से आदर्श गणमान्य तथा जिले के आदर्श जनों को सेना से जोड़कर सेना को मजबूती प्रदान करेंगे।

बधाई देने वालो में निर्भया सेना के मंडल प्रभारी अशोक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष अरबिंद त्रिपाठी,अनील वर्मा, राजेश जायसवाल, संदीप गुप्ता, रामबृक्ष बर्मा, गोरख निगम अमितेश शर्मा,सुभम त्रिपाठी, अंकित, मुन्ना, आरिफ, परमानन्द,शेषमणि पांडेय, रामसिंह, रामप्रताप, आनन्द,दिपक, सहित सभी सेना परिवार थे ।

Leave a Comment