कुलदीप पाण्डेय को श्रीराम नगरी अयोध्याधाम मे मिला नेशनल अवार्ड
राजकुमार आर्य
गोरखपुर: श्रीराम की नगरी अयोध्या मे राम कृष्ण सेवा फाउण्डेशन व मेजर ध्यानचनंद खेल उत्थान समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान समारोह मे गोरखपुर के युवा समाजसेवी व युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय को समाजसेवा के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया.
समारोह मे देश विदेश व भारत के 28 राज्यों तथा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से संस्थाओं,रक्तवीरों व समाजसेवियों को सम्मानित करने के लिए समारोह आयोजक आकाश गुप्ता जी व चयन समिति द्वारा चयनित किया गया था.
जिसमे गोरखपुर जिला से राजेन्द्र नगर पश्चिमी गोरखनाथ निवासी पं. बृजेश पाण्डेय के पुत्र कुलदीप पाण्डेय को राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया. केरल के पूर्व राज्यपाल श्री निखिल कुमार जी के अनुपस्थिति मे अतिविशिष्ट अतिथि हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के पुत्र ओलम्पिक के पूर्व विश्वविजेता राष्ट्रीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान अर्जून अवार्डी अशोक ध्यानचंद जी व अयोध्या के महापौर गिरिशपति त्रिपाठी जी पूर्व राज्यमंत्री यूपी सरकार तेज नारायण पाण्डेय जी के हाथों राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान 2024 प्रदान किया गया.
कुलदीप पाण्डेय गोरखपुर शहर व आस-पास के दर्जनों जिलों मे अपने सामाजिक संस्था युवा जनकल्याण समिति के माध्यम से दस वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र मे एक सक्रिय भूमिका निभा रहें है.पिता पं. बृजेश पाण्डेय की प्रेरणा से युवा समाजसेवी निरंतर समाज के जरुरतमंदों की सेवा करते चले आ रहे है.
यह भी पढे..Gorakhpur: निर्भया सेना का 10 वा स्थापना दिवस व सम्मान समारोह, आखिर क्यो? संभावना से अधिक सफल रहा..?
युवा समाजसेवी कुलदीप अपने 30 वर्ष की उम्र मे ही पूर्वांचल मे युवा समाजसेवी का चेहरा है,शहर मे नि:शुल्क पाठशाला चलाना हो या कोरोना संकट काल मे भोजन वितरण कर जनमानस की सेवा करना हो,लोगो को रक्त की जरुरत पड़ने पर जरुररतमंदों की सेवा करना,स्वच्छता अभियान,मतदाता जागरुकता अभियान आदि जनहितार्थ अनेकों कार्यों मे समाजसेवी सदैव ही तत्पर रहते है ।
आप नीचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना..?





